LIC Bima Sakhi Yojana : हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपये और साथ में कमीशन
महिलाओं के लिए खास योजना, महिलाओं को अत्मनिर्भर बनाने की पहल
LIC Bima Sakhi Yojana : देश भर की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा विशेष LIC Bima Sakhi Yojana शुरू की गई है। ऐसे में यदि आप भी अपने लिए कोई काम तलाश कर रही हैं और ड्यूटी टाइम के बंधन से मुक्त रहना चाहती हैं तो यह आपके लिए बेहतर अवसर हो सकता है।
यह योजना महिलाओं को निश्चित आय के साथ करियर बनाने का अवसर प्रदान कर रही है। इसमें शामिल होने के लिए 10वीं पास 18–70 वर्ष तक की महिलाएं आनलाइन आवेदन कर सकती हैं। तीन साल की ट्रेनिंग में हर महीने 7000 रुपये तक स्टाइपेंड और बाद में बीमा करने से मिलने वाला कमीशन महिलाओं की आय को बढ़ाएगा।
LIC Bima Sakhi Yojana : इस योजना के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा देश के दूर-दराज क्षेत्रों में बीमा की पहुंच बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। एलआईसी के इस माडल से जहां देश दूर दराज के क्षेत्रों में जहां बीमा की पहुंच बढ़ेगी, वहीं ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त भी किया जाएगा। यह योजना 9 दिसंबर 2024 को शुरू की गई थी।
LIC Bima Sakhi Yojana : एलआईसी बीमा सखी योजना के बारे में
एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को तीन साल की ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें महिलाएं एलआईसी के बीमा उत्पादों, फाइनेंशियल प्लानिंग, पालिसी आपरेशन और ग्राहक सेवा जैसी ट्रेनिंग लेती हैं। प्रशिक्षण काल के दौरान हर महीने महिलाओं को स्टाइपेंड के रूप में 7 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं एलआईसी बीमा एजेंट बन सकती हैं। इसको ही बीमा सखी के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत देश में लखपति दीदी बनाने का प्लान तैयार किया गया है। देश में 1 लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

LIC Bima Sakhi Yojana : क्या आप बीमा सखी बन सकती हैं
बीमा सखी बनने के लिए योग्यता व आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके लिए महिला की उम्र 18 से 70 साल के बीच हो और वह कम से कम 10 वीं कक्षा पास हो। यह दो योग्यता पूरी करने पर बीमा सखी बना जा सकता है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि एलआईसी के वर्ततान एजेंट या कर्मचारियों के परिवार की महिला इस योजना में शामिल नहीं हो सकती।
LIC Bima Sakhi Yojana : यह मिलेगा लाभ
इस योजना में शामिल होने वाली महिलाओं को पहले साल 7 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। पहले साल में किए गए बीमा की 65 प्रतिशत पालिसी सक्रिय रहने पर दूसरे साल में 6 हजार रुपये रुपये प्रति महीना दिया जाएगा। वहीं दूसरे साल की 65 प्रतिशत पालिसी सक्रिय रहने पर तीसरे साल में 5 हजार रुपये प्रति माहीना मिलेगा।
LIC Bima Sakhi Yojana : आवेदन का तरीका
इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले एलआईसी की वेबसाइट पर जा कर बीमा सखी का विकल्प चुन लें। यहां मांगी जानकारी में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता जैसी जानकारी पूरी तरह से भर दें।
यहीं पर काम करने का क्षेत्र भी चुनना होगा। अपनी सुविधा के अनुसार इसका चयन किया जा सकता है। इसके बाद
एलआईसी ब्रांच आफिस का चुनाव करें और फार्म का सबमिट कर दें। इसके बाद आपकी एलआईसी शाखा से संपर्क किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया बताई जाएगी।










