Magaj : संपूर्ण आयुर्वेदिक टानिक है मगज
घोड़े जैसी ताकत देंगे यह चार प्रकार के बीज
Magaj : आज के दौर में हम अपने पारंपरिक खानपान से दूर हटते जा रहे हैं। ऐसे में शरीर में विभिन्न प्रकार की व्याधियां भी घर कर रही हैं। इससे बचने के लिए आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होत है। हालांकि मार्केट में विभिन्न प्रकार के हैल्थ सप्लीमेंट उपलब्ध हैं, लेकिन इनका वास्तविक रूप प्राकृतिक आहार में भी उपलब्ध होता है। जरूरत है इसको जानने व पहचानने की। ऐसा ही हैल्थ सप्लीमेंट है मगज। यह चार प्रकार के बीच होते हैं। जिनको मगज के रूप में जाना जाता है।
मगज मुख्य रूप से (Watermelon Seeds) यानी तरबूज़ के बीज, (Pumpkin Seeds) कद्दू के बीज और (Cucumber Seeds) ककड़ी के बीज के साथ (Musk Melon Seeds) खरबूज़े के बीज आते हैं। इन बीजों का सेवन करने से चमत्कारिक परिणाम आते हैं। इन सभी प्रकार के बीजों के अंदर का गूदा (Magaj) मगज कहलाता है। यह बीजों को सूखाकर निकाला जाता है। इसको सूखे मेवे की श्रेणी में भी रखा जाता है। बीजों से निकाले गए गूदे या मगज को चाबकर या पीस कर खाया जा सकता है। इन बीजों के सेवन से व्यक्ति घेड़े जैसा ताकतवर हो जाता है।
इसके अलावा दिल की बीमारियों, मस्तिष्क संबंधित परेशानियों, तंत्रिका तंत्र अलावा प्रजनन तंत्र पर भी यह बीज गहरा असर छोड़ते हैं। आयुर्वेद में इसका उल्लेख है। बच्चों में बौधिक विकास के लिए मगज के साथ बादाम व मिश्री मिलाकर नियमित सेवन करवाएं। इससे गर्मी के मौसम में शीतलता रहती है। मगज बीच को शिलाजीत के साथ मिलाकर दूध के साथ सेवन करने से वीर्य की मात्रा और गुणवत्ता अच्छी होती है। मगज में प्रोटीन, Omega 3, 6, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन E तथा B- काम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। डा. ओमप्रकाश के अनुसार मगज बहुत ही ताकतवर टानिक है। इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। मगज के रूप में जिन बीजों का प्रयोग हो, उनमें नमक नहीं लगा होना चाहिए।
Magaj : वात कफ व पित्त काे करते हैं नियंत्रित
Magaj : आयुर्वेदाचार्य डा. ओमप्रकाश के अनुसार मगज़ वीर्य व बुद्धि वर्धक होता है। मानव शरीर वात, पित्त और कफ प्रवृति पर आधारित होता है। इन बीजों का नियमित सेवन मानव शरीर में इन तीनों दोषों को संतुलन देता है। मगज का प्रयोग शरीर में धातु सुधार में भी सहायक है। इसी कारण इसका असर प्रजनन तंत्र पर अधिक रहता है। शरीर में मगज के जबरदस्त लाभ होते हैं। मगज के सेवन से याददाश्त तेज होती है। इससे दिमाग की क्रियाशीलता बढ़ जाती है। मगज को पीस कर एक-एक चम्मच सुबह के समय दूध या शहर के साथ सेवन करने से मस्तिष्क शुद्ध होता है। इससे तनाव घटता और याददाश्त तेज होने लगती है।
मगज मानव शरीर के लिए प्राकृतिक बल वर्धक स्पलीमेंट है। इसके प्रयोग से ऊर्जा का संचार होता है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इसके लिए मगज के साथ खजूर, बादाम को पीस कर पाउडर बनाएं और धागे वाली मिश्री के साथ पीस कर चूर्ण बना लें। इसका सेवन रोज करें। इतना ही नहीं मगज को प्रयोग दिल को स्वस्थ रखने में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गर्मियों में मगज के पाउडर को ठंडाई के रूप में लिया जा सकता है तो सर्दियों में गर्म दूध के साथ सेवन करना चाहिए।

Magaj : पुरुषों के लिए संजीवनी से कम नहीं मगज
बेशक मगज के कई लाभ हैं, लेकिन यह पुरुषों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। मगज में भूख बढ़ाने वाले तत्व भी मौजूद होते हैं। डा. ओमप्रकाश के अनुसार मगज पाउडर का सेवन सौंफ के साथ मिलाकर करें। इससे भूख बढ़ेगी। पाचन को ठीक करता है और अपच की समस्या दूर होती है। वहीं पुरुषों के लिए मगज बहुत ही कमाल की चीज है। यह वीर्य वर्धक है।
पुरुषों को मगज पाउडर एक चम्मच साथ में एक ग्राम कौंच बीज के पाउडर में अश्वगंधा मिलाकर दूध में उबालें। इसका नियमित सेवन करें। इससे हैरान करने वाले परिणाम आएंगे। इसके अलावा मगज के बीच को अनिंद्रा की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी प्रयोग किया जाता है। सोने से पहले मगज पाउडर गर्म दूध के साथ लें। नींद बहुत अच्छी आएगी।










