Mahindra XUV 7XO : नए साल पर महिंद्रा की इस गाड़ी की होगी धमाकेदार एंट्री, प्री-बुकिंग शुरू
5 जनवरी को होगा प्राइस का ऐलान
Mahindra XUV 7XO : नए साल के पहले सप्ताह में महेंद्र कंपनी द्वारा दमदार इंजन, शानदार फीचर के साथ गाड़ी लाँच की जा रही है। Mahindra XUV 7XO मॉडल की इस गाड़ी की धमाकेदार एंट्री को लेकर प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप भी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह Mahindra XUV 7XO आपके लिए बेहतर च्वाइस हो सकती है, क्योंकि मार्केट में यह हुंडई क्रेटा, टाटा सफारी, किया सेल्टोस जैसी गाड़ी को कड़ी टक्कर देगी।
Mahindra XUV 7XO गाड़ी के सेफ्टी फीचर्स क्या हैं और गाड़ी के अंदर और बाहर की डिजाइनिंग से लेकर दूसरे फीचर्स के बारे में हम आपको बता देते हैं। यह गाड़ी पेट्रोल और डीजल दोनों पर मिलेगी। Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग 21 हजार रुपए की टोकन राशि पर शुरू हो चुकी है। अगर आपको गाड़ी लेनी है तो इसकी बुकिंग के लिए आप भी कंपनी की Authorized dealership या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बुक कर सकते हैं।
बता दें कि शुरुआती डिलीवरी में ग्राहकों को इसकी प्री बुकिंग से अच्छा फायदा मिल सकता है। क्योंकि प्री बुकिंग के लिए ग्राहक या खरीददार खुद की पसंद का फ्यूल टाइप, ट्रांसमिशन और डीलरशिप का सिलेक्शन कर सकते हैं। 5 जनवरी को महिंद्रा कंपनी इस SUV की कीमतों का ऐलान करेगी और इसी दिन इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा।

Mahindra XUV 7XO कैसा रहेगा लुक, क्या हैं फीचर्स
बता दें कि Mahindra XUV 7XO के डिजाइन को आप बदला हुआ देखेंगे। नए मॉडल में सामने की तरफ नए ड्यूल-पॉड LED हेडलैंप दिए जाएंगे। इनके साथ उल्टे L-शेप के LED DRLs होंगे। वर्तमान में जो XUV700 मार्केट में चल रही है, नया डिजाइन इससे अलग और आधुनिक होगा। नए मॉडल में पीछे की तरफ LED टेललैंप मिलेंगे, जो Mahindra XEV 9S जैसे दिखाई देते हैं। वहीं SUV में नया ब्लैक-आउट ग्रिल, सिल्वर स्लैट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे, जो इसके लुक को और बेहतर बनाएंगे.
Mahindra XUV 7XO के अंदर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, आटोमेटिक गियर बॉक्स
अब बात करें Mahindra XUV 7XO के अंदर के फीचर्स की तो इसके अंदर कैबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा। डैशबोर्ड डिजाइन किया हुआ मिलेगा। इतना ही नहीं, इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है। डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मटीरियल, नए AC वेंट्स और बेहतर फिनिश देखने को मिलेगी। Mahindra XUV 7XO में डीजल और पेट्रोल दोनों के इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इतना ही नहीं, आप गाड़ी के अंदर मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी खुद अपने अनुसार चयन कर सकते हैं। बता दें कि अगर आप भी स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो XUV 7XO आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है.
Mahindra XUV 7XO : जारी हुआ टीजर
Mahindra XUV 7XO का टीचर सोशल मीडिया पर लाँच होने से पहले धमाल मचा रहा है। नए टीजर में एसयूवी के एक बेहतरीन फीचर की जानकारी दी गई है। जिससे एसयूवी काफी बेहतरीन विकल्प बन जाएगी। बताया जा रहा है कि यह फीचर ट्रिपल स्क्रीन का है। इसके साथ ही एसयूवी में Boss Mode को दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है।
जानें Mahindra XUV 7XO कब होंगी लांच
महिंद्रा से मिली जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर पांच जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा की ओर से XUV 7XO को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला MG Hector, Tata Sierra, Tata Safari, Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta जैसी एसयूवी के साथ होगा।










