Majestor SUV Launch : टोयोटा की फार्च्यूनर को मिलेगी कड़ी टक्कर, आ गई एमजी मैजेस्टर

भारतीय बाजार में लांच हुई यह दमदार कार, फीचर से भरपूर

Majestor SUV Launch : भारतीय कार बाजार में आए दिन एक से बढ़ कर एक गाड़ियां उतारी जा रही हैं। हालांकि कुछ गाड़ियां लंबे समय से अपनी धाक जमाए हुए हैं। टोयोटा की फार्च्यूनर भी ऐसी ही गाड़ियों में है, जिसको यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि अब एमजी की ओर से लाई गई गाड़ी मैजेस्टर ऐसी है, जो फार्च्यूनर को कड़ी टक्कर देने को तैयार है। गाड़ी में भर भर कर फीचर दिए गए हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आने वाले हैँ। इस कार की डिलिवरी मई महीने तक मिलने लगेगी

बहुत ही कम समय में एमजी मोटर्स भारत में प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल हो गई है। एमजी मोटर्स की गाड़ियां अपने फीचर्स के लिए काफी पंसद की जा रही हैं। ऐसे में MG Majestor भी लोगों को खूब पसंद आने वाली है। क्योंकि यह एसयूवी गाड़ी बहुत विशेष होने जा रही है। गाड़ी का दमदार इंजन इसको टोयोटा फार्च्यूनर की टेंशन बढ़ा रही है। हालांकि पहले कुछ ग्राहकों के लिए खास आफर की घोषण भी लांचिंग के समय हुई है।

फीचर्स के साथ सुरक्षा

इस नई गाड़ी को जहां इसके फीचर बेहतर बना रहे हैं, वहीं सुरक्षा भी इसका मुख्य मुद्दा रहेगा। क्योंकि लांचिंग पर भी इस बार को विशेषतौर पर इंगित किया गया है। साथ ही सिर्फ इस गाड़ृी को ही नहीं,पूरे एमजी मोटर्स के लिए सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण यह बताया गया है। साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं, जो सुरक्षा को बहुत अधिक पुख्ता करती हैं। क्योंकि गाड़ी में क्रूज कंट्रोल से जहां दूसरी गाड़ी से उचित दूरी का ख्याल खुद तकनीक रखेगी, वहीं इसमें अटोमेटिक ब्रेक सिस्टम भी दिया गया है। इसके साथ ही एमजी मैजेस्टर 6 एयर सुरक्षा बैग के साथ और 360 डिग्री एचडी कैमरा के साथ आई है।

सामान्य फीचर

विशेष फीचर के साथ ही इस गाड़ी में कई सामान्य फीचर भी हैं, जो बहुत ही खास होने वाले हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल के साथ आगे के हिस्से में फ्रंट में बड़ी ग्रिल मिलने जा रही है। इसके अलावा पूरी तरह से अटोमेटिक इंफोमेंट सिस्टम 12.3 इंच की स्क्रीन के साथ आया है। 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, पुश बटन स्‍टॉर्ट/स्‍टॉप, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग पोर्ट, ड्राइविंग के लिए कई मोड्स जैसे कई फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्‍ट, बीएसडी, एलसीए, आरसीटीए, डीओडब्‍ल्‍यू भी मिल रहा है।

दमदार इंजन नई पहचान

एमजी मैजेस्टर को इसके फीचर की तरह ही इंजन की क्षमता भी विशेष बना रही है। क्योंकि इस एसयूवी का इंजन बहुत ही दमदार है। पेट्रोल इंजन से इसे 184 किलोवाट की पावर और 410 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क के साथ मिल रहा है। इसके अलावा टर्बो डीजल इंजन से वाली एसयूवी 160 किलोवाट की पावर और 500 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क के साथ मिल रही है। दोनों ही इंजन के साथ एसयूवी में 4X4 की सुविधा को भी दिया गया है। इस गाड़ी में 8 पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल रहे हैं और 190 किलोमीटर प्रति घंटा तक स्पीड़ पहुंच सकती है।

मनोरंजन की विशेष सुविधा

गाड़ी के लांचिंग कार्यक्रम के दौरान ही इसके मनोरंजन सिस्टम के बारे में बताया जा रहा है। इसके तहत इसमें जियो सावन एप जैसी सुविधा दी जा रही है। क्योंकि इसमें लाखों गानों के कलेक्शन के साथ पोडकास्ट जैसे कार्यक्रम भी मिल रहे हैं। इससे आपकी यात्रा बहुत ही मजेदार बनाई जा सकती है। गाड़ी में बर्फ, कीचड़, सामान्य सड़क, पहाड़ या रफ रास्तों पर चलने के लिए अलग-अलग मोड मिल रहे हैं। जो कि इस गाड़ी को दूसरी कारों से अलग बना रही है। क्योंकि यह गाड़ी आधुनिक जामने की सुविधाओं के साथ मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button