Major project of Ambala Cantt : हरियाणा के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी इस परियोजना को मंजूरी

अंबाला छावनी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच आसान होगी राह

Major project of Ambala Cantt :  हरियाणा के अंबाला जिला के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे अंबाला छावनी में लोगों की सुविधा में इजाफा होगा। यहां बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को आपस में जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसको लेकर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में आमने-सामने स्थित बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के बीच पैदल आने-जाने की के लिए नई परियोजना तैयार की है। इसके तहत रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के बीच की राह अब पहले से अधिक सुगम होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए जीटी रोड के नीचे आधुनिक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इससे हजारों यात्रियों व के साथ स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।

परिवहन मंत्री अनिल विज के अनुसार नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया द्वारा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के बीच में अंडरपास बनाने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। क्योंकि अंडरपास रेलवे और हरियाणा रोडवेज की सीमा में भी बनना है इसलिए एनएचएआई द्वारा दोनों विभागों से एनओसी ली जा रही है। एनओसी मिलने के बाद जल्द अंडरपास निर्माण का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा।

Major project of Ambala Cantt : केंद्रीय मंत्री ने दी परियोजना को झंडी

परिवहन मंत्री अनिल विज के अनुसार उनकी की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना हरी झंडी दे दी है। गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के समक्ष यात्रियों को हो रही असुविधा से केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराया था। इस पर अनिल विज ने यहां अंडरपास निर्माण की मांग रखी थी। अनिल विज की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री द्वारा नेशनल हाईवे अथारिटी को मामले में योजना तैयार कर अंडरपास निर्माण करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे।

Major project of Ambala Cantt : सुरक्षित आवागमन का रास्ता

अभी तक की व्यवस्था के अनुसार रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक जाने के लिए जीटी रोड को पार करना होता है। यह रास्ता जोखिम भरा रहता है। क्योंकि रेलवे स्टेशन हाईवे के साथ लगता है, ऐसे यहां वाहनों की भीड़ भी काफी अधिक रहती है। यह परियाेजना पूरी होने के बाद यात्री बिना किसी परेशानी के सीधे रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बीच पहुंच सकेंगे।

हरियाणा के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी इस परियोजना को मंजूरी
हरियाणा के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी इस परियोजना को मंजूरी

Major project of Ambala Cantt : उत्तर भारत का बड़ा स्टेशन है अंबाला कैंट

अंबाला कैंट उत्तर भारत के बड़े रेलवे स्टेशन में आता है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेन गुजरती हैं। ऐसे में यात्रियों का आवागमन भी अधिक रहता है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए या फिर ट्रेन से यात्रा कर अन्य वाहन पकड़ने के लिए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के बीच जाना जाना पड़ता है। यह परियोजना पूरी होने पर इन यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही हजारों स्थानीय नागरिक भी प्रतिदिन ट्रेन से सफर करते हैं। इनके लिए यह परियोजना बहुत खास होने जा रही है।

Major project of Ambala Cantt : आधुनिक होगा अंडरपास

अंडरपास को लेकर हमेशा अव्यवस्थाओं के समाचार आते रहते हैं, लेकिन इस अंडपास को आधुनिक बनाया जाएगा। नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार अंडरपास बस स्टैंड के जीटी रोड की तरफ आउट गेट के पास बनेगा। यह जीटी रोड से नीचे से होता हुआ रेलवे एस्केलेटर के पास तक बनाया जाएगा। अंडरपास की लंबाई लगभग 60 मीटर रहेगी। अंडरपास में लाइट व अन्य सुविधाएं होगी, साथ ही यहां पर जलभराव की समस्या रोकने के लिए पंप सैट भी लगाएं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button