Maruti Fronx & Tata Sierra : इन दो कारों ने भारतीय बाजार में मचाई धूम

Maruti Fronx ने बेची 4 लाख गाड़ियां, Tata Sierra एक ही दिन 70000 बुक

Maruti Fronx & Tata Sierra :  भारतीय बाजार में नई गाड़ियों की धूम है। समय व सुविधाओं के साथ आधुनिक तकनीक के साथ मार्केट में नई गाड़ियां आ रही हैं। आज ऐसी ही दो गाड़ियों के बारे में बताते हैं कि इनका प्रदर्शन कैसा है। दोनों ही गाड़ियां SUV श्रेणी में आती हैं। SUV श्रेणी की गाड़ियों की मांग देश भर में बढ़ रही है। हालांकि अन्य वैरिएंट भी कम नहीं बिक रहे, लेकिन SUV का क्रेज ग्राहकों पर चल रहा है।

देश की लोकप्रिय गाड़ियों में शुमार होने वाली पहली कार है Maruti Fronx काम्पैक्ट SUV। कंपनी द्वारा इस गाड़ी को अप्रैल 2023 में लांच किया गया था। इस गाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4 कारों की बिक्री का रिकार्ड बनाया है। यह प्रदर्शन कंपनी के लिए खास है। क्योंकि नेक्सा के तहत आने वाली मारूति की यह पहली गाड़ी बन गई, जिसने ऐसा प्रदर्शन किया है।

क्योंकि मारुति सुजुकी की फ्रान्क्स ने ढाई साल में बिक्री का नया रिकार्ड बना दिया है। यह पहली ऐसी SUV बन गई, जिसने 4 लाख गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। अप्रैल 2023 में लांच से लेकर नवंबर 2025 के अंत इस गाड़ी 409817 यूनिट बिकी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि 1 लाख कारों की बिक्री महज 8 महीने में की गई है। यह सेल रेट कंपनी की इस गाड़ी की वृद्धि को दिखा रही है।

Maruti Fronx & Tata Sierra :  प्रतियोगिता भरा सफर

इस गाड़ी का सफर प्रतियोगिता भरा है। क्योंकि इस श्रेणी में 20 से ज्यादा माडल मौजूद हैं। मारुति की इस SUV के अन्य कांम्पैक्ट SUV माडल Brezza और Jimny भी उपलब्ध हैं। फ्रान्क्स ने लांचिंग के बाद सिर्फ 10 महीनों में 1 लाख यूनिट, 14 महीनों में 1.5 लाख, 17 महीनों में 2 लाख, 23 महीनों से थोड़ा ज्यादा समय में 3 लाख और अब 32 महीनों में 4 लाख
गाड़ियों की बिक्री की है।

इन दो कारों ने भारतीय बाजार में मचाई धूम
इन दो कारों ने भारतीय बाजार में मचाई धूम

Maruti Fronx & Tata Sierra : 5 माडलों में उपलब्ध है गाड़ी

फ्रान्क्स गाड़ी को 5 माडलों में बेचा जा रहा है। इसमें Sigma, Delta, Delta+, Zeta और Alpha के विकल्प उपलबध हैं। इसके 9 वैरिएंट मैनुअल में और 4 वैरिएंट आटोमैटिक ट्रांसमिशन के शामिल हैं। Sigma बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये है। वहीं टाप माडल Alpha Turbo AT 11.98 लाख में मिल रही है। इस गाड़ी का लुक बहुत ही दमदार है। इसके कारण इसको काफी पसंद किया जा रहा है।

Maruti Fronx & Tata Sierra : ग्राहकों को भा रही Tata Sierra

दूसरी ओर Tata की नई कार Sierra ने बुकिंग खुलते ही नया रिकार्ड बनाया है। इस SUV ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बुकिंग से ही साफ कर दी है। Tata Motors की यह मिड-साइज़ SUV Tata Sierra यूजर्स को पसंद आ रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू की है। पहले ही दिन 70000 से अधिक बुकिंग आई हैं। इससे साफ है कि इस नई एसवयूवी का बाजार काफी तेज रहने वाला है।

Maruti Fronx & Tata Sierra : 21 हजार रुपये में बुकिंग

टाटा Sierra की बुकिंग आनलाइन के साथ अधिकृत Tata डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। 21000 में गाड़ी बुक करवाई जा सकती है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत एक्शोरूम 11.49 लाख रुपये और टाप माडल की कीमत 21.29 लाख रुपये तक तक रहेगी। हालांकि इसमें शहर के अनुसार अंतर आ सकता है। Sierra को कंपनी द्वारा तीन इंजन विकल्पों के उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें 1.5 लीटर Hyperion T-GDi पेट्रोल, 1.5-लीटर Revotron पेट्रोल और 1.5-लीटर Kryojet डीजल शामिल हैं। इसमं आटोमैटिक और मैनुअल गियरबाक्स के विकल्प उपलब्ध हैं। अलग-अलग स्थितियों में चलाने के लिए इस गाड़ी में City, Sport ड्राइव मोड के साथ Normal, Wet व Rough टेरेन मोड दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button