Muslim girl converts to Hinduism : एमपी में बचपन का प्यार पाने के लिए लड़की ने बदला धर्म
सफीना से सिमरन बन मंदिर में लिए फेरे, देश भर में बनी चर्चा का विषय
Muslim girl converts to Hinduism : कहते हैं इश्क और जंग में सब जायज है। ऐसा ही मामला इश्क में अब भारत के राज्य मध्यप्रदेश में सामने आया है। मध्यप्रदेश के खंडवा में एक युवती ने मुस्लिम धर्म छोड़ कर हिंदु धर्म अपना लिया। साथ ही नाम भी सफीना से सिमरन कर लिया। इसके बाद अपने प्रेमी के साथ मंदिर में फेर लेकर हिंदू धर्म और परंपराओं के अनुसार शादी की। यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
क्योंकि सफीना उर्फ सिमरन ने अपना बचपन का प्यार पाने के लिए सनातन धर्म अपना कर अपने प्रेमी के साथ हिंदू धर्म की रीति रिवाज के अनुसार फेरे लिए हैं। सनातन धर्म अपनाने का यह मामला अब चर्चित हो रहा है। लोग इस पर अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब मियां-बीबी राजी क्या करेगा काजी वाली बात हो रही है।
Muslim girl converts to Hinduism : युवती बोली अपनी इच्छा से बदला धर्म
हालांकि इस मामले में युवती ने स्वयं कहा है कि उसने अपनी इच्छा से यह सारी प्रक्रिया की है। क्योंकि युवती की शादी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का महादेवगढ़ मंदिर हुई है। यह शादी हिंदू युवक से वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुई है। इसके लिए किसी पर भी कोई दबाव नहीं रहा। क्योंकि युवती स्वयं कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से यह किया है।
यह शादी करने के लिए छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली सफीना नामक युवती महादेवगढ़ पहुंची। यहां उसने महादेवगढ़ के संचालक अशोक पालीवाल से मिल कर शादी के बारे में बताया। इस पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ युवती ने पहले सनातन धर्म अपनाया। इसके साथ ही सफीना ने अपना नाम भी बदल लिया। अब उसका नाम सिमरन हो गया है।
Muslim girl converts to Hinduism : हिंदू धर्म के प्रति रह लगाव
यहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिमरन ने कहा कि हिंदू धर्म से उनका विशेष लगाव है। लगातार विभिन्न देशों में महिलाओं के साथ अत्याचार की खबरें देख कर वह काफी विचलित होती थी। वहीं हिंदू धर्म में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। इसके अलावा बराबरी का दर्जा भी मिलता है। इसके चलते ही उसने हिंदू धर्म को अपनाया है। सिमरन के अनुसार यह निर्णय लेने के लिए काफी सोच विचार किया है। एकदम और आसानी से यह फैसला नहीं लिया गया। इसके लिए परिवार की भी सहमति नहीं रही। इसके बावजूद उसने अपने जीवन की नई शुरुआत की है। सिमरन ने कहा कि यह फैसला किसी दबाव या लालच में नहीं लिया गया है। बल्कि अपनी इच्छा और विश्वास से पहले हिंदू धर्म अपनाया है और इसके बाद अपने बचपन के प्रेमी से शादी की है।
Muslim girl converts to Hinduism : संत कुमार ठाकुर रचाया विवाह
सिमरन ने इस दौरान संत कुमार ठाकुर नामक युवक से शादी की है। यह शादी हिंदू धर्म की रीतियों के अनुसार हुआ है। संत कुमार ठाकुर सिमरन का बचपन से ही मित्र है। यहां हिंदू धर्म के अनुसार हुई शादी में नव विवाहित दंपत्ति के फेरे हुए और वरमाला की रस्म भी करवाई गई। वहीं महादेवगढ़ के संचालक अशोक पालीवाल के अनुसार युवती की इच्छा के अनुसार यह कार्य हुआ है। इसके लिए सभी धार्मिक प्रक्रियाएं पूरी की गई और धर्म में घर वापसी करवाई गई है। समिति की ओर से नवविवाहित दंपति को रामचरितमानस भेंट कर शुभकामनाएं दी गई।










