Vande Bharat train : अब होगा देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल
राजस्थान में 180 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
Vande Bharat train : देश की आधुनिक ट्रेन वंदे भारत लोगों को काफी पसंद आ रही है। अब तक वंदे भारत चेयर कार के रूप में चल रही थी, लेकिन इसकी स्लीपर बोगी की सेवा भी शुरू हो चुकी है। अब राजस्थान में भी स्लीपर ट्रेन की तैयारी की जा रही है। यह ट्रेन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और इसमें यात्रियों की सुविधा को खास ध्यान रखा जाएगा। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी। ऐसे में भारतीय रेल से यात्रा करने वालों के लिए यह नया अनुभव होगा।
Vande Bharat sleeper train : इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड द्वारा मिल कर दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण किया है। निर्माता फैक्टरी के अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन ने डिजाइन किया है। इसका ट्रायल खजुराहो महोबा के बीच किया जा रहा है। यहां परीक्षण पूरा होने के बाद इस ट्रेन को राजस्थान के कोटा में भी 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाने का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद ट्रेन को चलाने की तैयारी है। रेलवे द्वारा पहली 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को संचालन के लिए स्वीकृति दी जा चुकी है। हालांकि अभी इसमें कई प्रकार के सुधार की प्रक्रिया चलेगी। इसमें ट्रेन की साज-सज्जा और डिजाइन के सुधार शामिल हैं। साथ ही इस ट्रेन में आरामरदायक सुविधाओं के साथ सुरक्षा पर भी पूरा फोकस किया है।
Vande Bharat train : ट्रायल के बाद आगे की योजना
फिलहाल इस ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया जाएगा। यह ट्रायल रेलगाड़ी व रेल ट्रैक की गुणवत्ता के हिसाब से होता है। स्पीड ट्रायल की रिपोर्ट के अनुसार एक महीने के अंदर सभी जरूरी कार्यों को पूरा ट्रेन को चलाने के लिए हरी झंडी दी जा सकेगी। हालांकि अभी तक इसके लिए रेलवे द्वारा देश के किसी भी रेल खंड को स्लीपर बोगियां आवंटित नहीं की हैं। देश में तैयार हो कर पहली वंदे भारत स्लीपर रेल गाड़ी दिल्ली में रखी गई है। इसलिए दूसरी ट्रेन को भी शकूरबस्ती ट्रेन सेट डिपो ले जाया जाएगा। पहले होने वाले ट्रायल के बाद तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही यह सुनिश्चित होगी इसको लेकर क्या योजना बनेगी।

Vande Bharat train : 160 से 200 की होगी स्पीड
भारतीय रेल के इतिहास में वंदे भारत ट्रेन बहुत ही आधुनिक यंत्रों के साथ तमाम सुविधाओं से लैस होगी। इसका डिजाइन इसी हिसाब से किया गया है कि यह यात्रियों को अलग अनुभव दे सके। सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रेन का बाहरी ढांचा एयरोडायनमिक डिजाइन में है। इससे ट्रेन अधिक गति से चलाने में भी आसानी रहेगी और इससे ऊर्जा की बचत भी की जा सकेगी। इसके अलावा अब तक चल रही ट्रेन के मुकाबलीे इसका लुक भी काफी आकर्षक होगा।ट्रेन को जिस हिसाब से डिजाइन किया गया है, इससे यह 160 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड़ से चलाई जा सकती है।
Vande Bharat train : स्वचालित होंगे दरवाजे
भारतीय रेल में सफर करने वालों को कई प्रकार की शिकायत रहती हैं। इसमें सबसे बड़ी शिकायत यह भी है कि या तो ट्रेन के दरवाजे बंद नहीं होते, या फिर यात्रियों को चढ़ाने के लिए कई बार खुल ही नहीं पाते। वहीं अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में स्वचालित दरवाजों की सुविधा दी जाएगी। साथ ही स्पलीपर ट्रेन को लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक सफर के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस रेलगाड़ी में एसी फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड कोच को के साथ स्लीपर कोच की सुविधा भी दी जाएगी। ट्रेन में हवाई जहाज जैसा लुक आएगा। सीटों पर पानी की बोतल रखने के साथ रीडिंग लाइट्स और चार्जिंग प्वाइंट भी होंगे। इससे ट्रेन हर हिसाब से लग्जरी फील देगी।










