हरियाणा में खेलों को लेकर आलंपिक संघ का बड़ा ऐलान

हरियाणा में 13 साल बाद ओलंपिक संघ करवाएगा राज्य स्तरीय खेल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो नवंबर को गुरुग्राम में करेंगे शुभारंभ हरियाणा प्रदेश में दो नवबंर से खेलों का बड़ा महाकुंभ शुरू होगा। इसका शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो नवंबर को गुरुग्राम में करेंगे। ओलंपिक संघ द्वारा 13 साल बाद यह खेल करवाए जा रहे हैं। अब दो नवंबर को हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित किए जाने वाले खेलों की शुरूआत गुरुग्राम के टीडीएलएस स्टेडियम से होगी।

हरियाणा राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि ओलिंपिक संघ के बैनर तले 13 साल बाद यह प्रतियोगिता हो रही है।पंवार के अनुसार इस प्रतियोगिता से नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। ऐसे खिलाड़ी उभर कर आएंगे जिनसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक मिलेंगे। गुरुग्राम में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 7368 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें हरियाणा पुलिस, बिजली निगम, एचएसआइआइडीसी, राई स्थित खेल यूनिवर्सिटी सहित टीम विभिन्न वर्गों में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से जहां नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। वहीं पर प्रदेश में खेल ढांचा भी मजबूत होगा।

खेलों के आयोजन को लेकर सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी है। सभी जिलों के डीसी को इसके लिए आदेश दिए गए हैं। ताकि सभी खेल प्रतियोगिताएं बिना किसी परेशानी के आयोजित हो सकें। साथ ही खेलों के लिए सभी प्रकार की तैयारी भी पुख्ता करने को कहा गया है।

अलग अलग जगह होंगे खेल

प्रतियोगिता के तहत अलग-अलग जगहों पर अलग अलग खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जाएगा। इसके तहत फरीदाबाद में तीरंदाजी, टेनिस, वेटलिफ्टिंग व तलवारबाजी की प्रतियोगिताएं होंगी। झज्जर में तैराकी और वाटर पोलो जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगीं। सोनीपत में नेट बाल, बास्केट बाल और कुश्ती की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएंगी। पंचकूला में जुडो कराटे, बेडमिंटन के मुकाबले होंगे। कुरुक्षेत्र में योगासन, साइकिलिंग एवं वालीबाल के इवेंट होंगे। करनाल जिला में फुटबाल की प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ में कायाकिंग व केनाइंग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। रोहतक में बाक्सिंग रिंग में खिलाड़ी अपने पंच कर दम दिखाएंगे।

खेल क्षेत्र में हरियाणा बढ़ रहा आगे

हरियाणा के खिलाड़ियों ने पिछले कुछ दशकों में राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर भी अपनी नई पहचान बना रहे हैं। ओलंपिक में भी देश की पदक सूची में हरियाणा सबसे ऊपर रहता है। वहीं राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। हरियाणा प्रदेश भारत देश के क्षेत्रफल के हिसाब से केवल 1.4 प्रतिशत है और जनसंख्या के हिसाब से 2.1 प्रतिशत से कम है। राज्यों के क्षेत्रफल के हिसाब से हरियाणा का स्थान 22वां है। इसके बावजूद भी हरियाणा प्रदेश में खेलों का ज्जबा का अधिक है। 2020 के टोक्यो ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत मुकाबलों में देश के पदकों की तुलना में हरियाणा के खिलाड़ियों का स्थान आधा रहा।

देश को दिए नए नाम

खेलों की दूनिया में हरियाणा ने कई नए नाम दिए हैं। इनमें बजरंग पूनिया, सुशील कुमार, विनेश फोगाट , नीरज चाेपड़ा, रवि दहिया, अंतिम पंघाल जैसे नाम हैं। राष्ट्रीय खेल हाकी में भी हरियाणा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। हरियाणा के खिलाड़ी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाकी के रूप में भारत की पहचान बना रहे हैं। 2016 रियो ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने हरियाणा के खिलाड़ियों के पदक देश के पदकों में से आधे रहे थे। 2018 एशियाई व राष्ट्रमंडल खेलों में भी यही क्रम रहा।

नशे से दूर खेलों के पास

हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा भी युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों के पास लाया जा रहा है। इसके लिए बड़े स्तर पर आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है। जिला स्तर पर बड़े खेल स्टेडियम के साथ खेल की आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण परिसर तैयार किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी खेल के लिए उचित व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है।

सामाजिक सरोकार

खेल जहां एक ओर युवाओं को करियर के रूप में आकर्षित कर रहे हैं, वहीं इसका सामाजिक सरोकार भी बड़े स्तर है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विशेष मौकों पर खेल आयोजित करवाने की परंपरा है। इसी का परिणाम है कि खेल के क्षेत्र में हरियाणा अपनी पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button