PM Kisan Yojana : आपको पीएम किसान निधि का लाभ नहीं मिल रहा तो करें यह उपाय
देश के 9 करोड़ किसानों को मिली 18000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता
PM Kisan Yojana : केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान निधि के तहत बुधवार को 21वीं किस्त जारी की गई। इसके तहत देश भर के 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये की राशि दी गई। इस योजना के तहत एक बार में किसान के खाते में 2 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस योजना के तहत हरियाणा में भी 16 लाख किसान लाभांवित हुए। यदि आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो आप भी कुछ जरूरी औपचारिकताएं कर इसका लाभ ले सकते हैं।
योजना के तहत राशि डालने को लेकर हर बार भव्य कार्यक्रम किया जाता है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों व जिलों भी विशिष्ट अतिथियों ने यह राशि किसानों को समर्पित की। इसके तहत देश भर के 90003089 लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में 180006178000 करोड़ रुपये की राशि भेज दी गई। कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। इस समारोह में किसानों को सम्मान निधि की राशि किसानों को भेजी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थानीय किसानों से भी मिले और इनके साथ अपने विचार सांझा किए। कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भी शिरकत की।
PM Kisan Yojana 21st Installment : ऐसे जांचें स्थिति
योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपना स्टेटस जांच लें। इसके लिए पीएम-किसान पोर्टल की मदद ली जा सकती है। इसके लिए pmkisan.gov.in पर जा कर स्थिति देख सकते हैं। यहां होमपेज पर ‘अपनी स्थिति जानें’ का आप्शन मिलेगा। यहां पर क्लिक कर अपना आधार कार्ड का नंबर डाल दें। इसके बाद पीएम-किसान आइडी या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भर दें। यहां जो भी औपचारिकता हैं, उनको उनको पूर कर लें। इससे आपको पता चलेगा कि 21वीं किस्त की राशि आपको मिली है या नहीं।

PM Kisan Yojana 21st Installment : राशि नहीं आई तो अपनाएं यह प्रक्रिया
हालांकि यह केंद्रीय व्यवस्था और आनलाइन सिस्टम से सभी किसानों को राशि जारी की जाती है। फिर भी यदि आपको इसका लाभ नहीं मिला है तो कुछ प्रक्रिया करनी होगी। इसकी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001801551 पर पर संपर्क किया जा सकता है। या पीएम किसान निधि की हेल्पलाइन 011-23381092 पर भी फोन कर सकते हैं। यहां आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपक pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल से शिकायत भी भेज सकते हैं।
PM Kisan Yojana 21st Installment : खाते की करें जांच
कई बार राशि जमा होने के बाद भी बैंक की ओर से पैसे आने का संदेश नहीं दिया जाता। ऐसे में पहले अपने खाते की जांच कर लें कि यह राशि बैंक खाते में आई या नहीं।
यदि आप मोबाइल एप पर बैंक से जुड़ें हैं तो यहां सभी भी पता किया जा सकता है।
PM Kisan Yojana 21st Installment : हरियाणा के किसानों को मिले 7 हजार करोड़
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई थी। इसके तहत हरियाणा प्रदेश के किसानों को अब तक 7 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। सोनीपत में आयोजित पीएम सम्मान निधि कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा में किसानों को 7 हजार करोड़ रुपये का लाभ अब तक मिल चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान में 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर कर रही है। इससे किसानों को फसल की सही कीमत मिल रही है। पंवार ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न स्तर पर योजना चला रही है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। इस दौरान विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पलवल से शिरकत की तो जींद में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिढ़ा पहुंचे।










