PM Mitra Park : उत्तर प्रदेश में बन रहे पीएम मित्र पार्क के लिए सरकार की बड़ी योजना

1 हजार एकड़ में बन रहे पार्क को मिलेगा पानी, 458.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च

PM Mitra Park : देश भर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पीएम मित्र पार्क बनाए जा रहे हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बनाए जा रहे पार्क को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला है इस पीएम मित्र पार्क में पानी उपलब्ध करवाने को लेकर। इस परियोजना के लिए 458.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में इसको स्वीकृति दी गई है। इसके तहत 16 एमएलडी का टीटीपी (टरशरी ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया जाना है। साथ ही 8.25 एमएलडी का इनटेक वेल बनाया जाना है। इसके अलावा पंप हाउस व मुख्य पाइप लाइन और 4.50 एमएलडी का ट्यूबवेल पंप हाउस और पाइप लाइन का निर्माण किया जाना है। क्योंकि लखनऊ में 1 हजार एकड़ भूमि में प्रधानमंत्री मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान (पीएम मित्र) पार्क स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना में पानी की आपूर्ति की जानी है।

इसके लिए सरकार द्वारा 458.5 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा लखनऊ में एक हजार एकड़ भूमि पर वस्त्र एवं परिधान पार्क की स्थापना की जा रही है। यह पार्क केंद्र सरकार की सहायता से लगाया जा रहा है। इस पार्क में अभी तक 5 हजार करोड़ रुपये का निवास के प्रस्ताव आ चुके है। वहीं उम्मीद है कि लखनऊ व हरदोई की सीमा पर बनने वाले इस पार्क में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है।

PM Mitra Park: Government has a big plan for the PM Mitra Park being built in Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश में बन रहे पीएम मित्र पार्क के लिए सरकार की बड़ी योजना

1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

दरअसल यह योजना बड़े स्तर पर लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इससे करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिल सकेंगे। इस औद्योगिक क्षेत्र को निजी निवेशकों द्वारा विकसित किया जा रहा है। हालांकि यहां पर सरकार द्वारा कई सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

इसमें पार्क में औद्योगिक इकाईयों को प्लग एंड प्ले सुविधा, 132 केवी विद्युत केंद्र, औद्योगिक जल आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, सड़क, सीवेज, स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं शामिल हैं। इसी योजना के अनुसार यहां लगने वाली औद्योगिक इकाईयों के लिए पानी की आपूर्ति की जानी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा योजना बनाई गई है।

इसके तहत 16 एमएलडी का टीटीपी स्थापित जाना है। इसके अलावा यहां गोमती नदी के पानी को स्वच्छ कर उद्योगों को आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए 8.25 एमएलडी का प्लांट और भूगर्भ जल की जलापूर्ति के लिए 4.50 एमएलडी का ट्यूबवेल पंप हाउस बनाया जाना है।

देश भर में बन रहे हैं पीएम मित्र पार्क

इस योजना के तहत देश भर में पीएम पार्क तैयार किए जा रहे हैं। निवेशकों को आकर्षित करने के साथ ही रोजगार सृजन के लिए यह योजना तैयार की गई है। इससे वैश्विक बाजार में भी मजबूत स्थान मिलेगा। इस योजना के लिए सरकार द्वारा सरकार ने 2021-22 से 2027-28 तक 4445 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी हैं। देश में भी ऐसे 7 पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान (पीएम मित्र) पार्क स्थापित करने को मंजूर मिली है।

18 पीएम मित्र पार्कों का मिला प्रस्ताव

इस योजना के तहत केंद्र सरकार को 13 राज्यों से 18 प्रस्ताव मिले थे। इसके तहत उत्तर प्रदेश (लखनऊ) सहित 7 साइटों को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा तमिलनाडु के विरुधुनगर, गुजरात के नवसारी, कर्नाटक के कलबुर्गी, मध्य प्रदेश के धार, तेलंगाना के वारंगल और महाराष्ट्र अमरावती में पीएम मित्र पार्क बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक पार्क के पूरी तरह से तैयार होने पर 10000 करोड़ का निवेश आने के साथ 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और इसके अलावा 2 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button