PM Surya Ghar Scheme : हरियाणा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बड़ा फैसला
योजना का विस्तार करने के लिए 200 करोड़ रुपये का होगा रिवाल्विंग फंड
PM Surya Ghar Scheme : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को हरियाणा में नया वस्तार दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने व्यापक योजना बना ली है। योजना के विस्तार के लिए 200 करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड जारी होगा। साथ ही प्रदेश में हर घर व अन्य प्रतिष्ठान पर सोलर पैनल लगान के लिए युद्ध स्तर पर योजना चलाई जाएगी। इसके लिए हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अभियान के रूप में विस्तारित किया जाएगा। इस योजना को लागू करने में हरियाणा को देशभर में अव्वल रखा जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक घरों में रूफटाप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को तेजी से विस्तारित करने के लिए निगरानी समितियों को गठन किया जाएगा।
चंडीगढ़ में ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना समीक्षा बैठक
में उन्होंन अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना को तेजी से विस्तारित करने के लिए निगरानी समितियों को गठन किया जाए। इस योजना के तहत रूफटाप सोलर सिस्टम स्थापना की सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो सके। प्रदेश के प्रत्येक घर में स्थापित होने वाले सोलर सिस्टम की जानकारी आनलाईन उपलब्ध करवाने के लिए भी आदेश दिए। इसके लिए आनलाइन प्रणाली विकसित की जाए ताकि यह पता चल सके कि अब तक कितने डिवीजन, सर्कल में कितने रूफटाप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं।
PM Surya Ghar Scheme : एजेंसी रखने के लिए तलाशें संभावना
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में अधिक से अधिक सोलर सिस्टम लगाने के लिए किसी समर्पित एजेंसी को रखा जा सकता है। इस संबंध में संभावनाएं तलाशी जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा रूफटाप सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए पात्र व्यक्तियों के घरों को कवर किया जा सके। यह एजेंसी पात्र व्यक्तियों के घरों में रूफटाप सोलर सिस्टम लगा सकती है और इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सकता है।
PM Surya Ghar Scheme : 200 करोड़ रुपये केे रिवाल्विंग फंड को मंजूरी
ऊर्जा मंत्री विज ने कहा कि इसके तहत रिवाल्विंग फंड रखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को 100-100 करोड़ रुपये की राशि आंबटित की जाएगी। इसकी मंजूरी सरकार से मिल चुकी है। इस फंड के आने से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को तेजी से विस्तारित किया जाएगा।

PM Surya Ghar Scheme : 3000 रूफटाप सोलर सिस्टम लग रहे प्रति माह
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बिजली निगमों द्वारा लगभग 3000 रूफटाप सोलर सिस्टम प्रति माह लगाए जा रहे हैं। योजना के तहत लगभग एक करोड़ घरों में सोलर सिस्टम लगाए जाने हैं। इसके तहत लगभग 75021 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह योजना 13 फरवरी 2024 को शुरू की गई थी।
PM Surya Ghar Scheme : लक्ष्य से पार हुई योजना
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 और वर्ष 2026-27 में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 1 लाख घरों पर रूफटाप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा भी 1 लाख 22 हजार रूफटाप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत 1 लाख 80 हजार सालाना आय वाले पात्र व्यक्तियों को 2 किलोवाट तक का रूफटाप सोलर सिस्टम लगाने के लिए 60 हजार रुपये केंद्र सरकार द्वारा व 50 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। कुल अनुदार एक लाख 10 हजार रुपये दिया जाता है।










