Premanand Maharaj News : प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने हैं तो जान लें यह बात, होली के बाद कुछ दिन के लिए बंद रहेगी वार्तालाप

11 मार्च से बंद होंगे टोकन, 18 से मिलने हाेंगे शुरू, 19 मार्च से शुरू होंगे महाराज के दर्शन

Premanand Maharaj News : वृंदावन में दूर-दूर से प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने व वार्तालाप करने के लिए आने वालों के लिए जरूरी सूचना है। यदि आप भी इसके लिए योजना बना रहे हैं तो ध्यान दें, क्योंकि होली के बाद कुछ दिन के लिए आश्रम को सामान्य भक्तों के लिए बंद रखा जाएगा। यह व्यवस्था प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव को लेकर की जा रही है। इस दौरान आश्रम से जुड़े लोगों को ही यहां प्रवेश मिल सकेगा।

प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव को लेकर खास व्यवस्था की गई है। इसके तहत होली के बाद वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का जन्‍मोत्‍सव के चलते श्री राधा केलि कुंज आश्रम में महाराज के दर्शन और एकांत‍िक वार्तालाप को अस्थाई रूप से रोका गया है। इसके लिए हालांकि दोबारा 18 मार्च के बाद टोकन म‍िलने शुरू हो जाएंगे और भक्त 19 मार्च के बाद ही प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर पाएंगे। ऐसे में जो लोग प्रेमानंद महाराज से एकांत वार्तालाप करने के लिए वृंदावन जाने की योजना बना रहे हैं, वे अपना कार्यक्रम इसी अनुसार बना लें। इसके लिए आश्रम की ओर से संदेश जारी किया गया।

विश्व भर में भक्त व प्रसंशक

दरअसल प्रेमानंद महाराज के भक्त और प्रशंसक विश्व भर में हैं। उनके विचारों से प्रभावित लोग उनसे बातचीत करने के लिए आते रहते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों भक्त वृंदावन स्थित श्री राधा केलि कुंज आश्रम में आते हैं। इनमें से काफी लोग व्यवहारिक मुद्दों को लेकर बातचीत करते हैं, वहीं कई लोग अपनी नीति समस्याओं को लेकर प्रश्न करते हैं। इसके अलावा कई लोग शास्त्रसम्मत जवाब पाने के लिए एकांतिक वार्तालाप भी करते हैं। इसको लेकर अब आश्रम की ओर से अपडेट दिया गया है।

13 से 19 मार्च तक बंद रहेंगे दर्शन

प्रेमानंद महाराज के दर्शनों को लेकर वृंदावन स्थित श्री राधा केलि कुंज की ओर जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार होली के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शनों और एकांतिक वार्तालाप के लिए अस्थाई रूप से टोकन देने बंद किए जा रहें हैं। इसके अनुसार 13 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक केलि कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके चलते आश्रम में एकांतिक वार्तालाप और दर्शन के लिए टोकन बंद कर दिए जा रहे हैं।

दीक्षित और सेवादारों के लिए खुला रहेगा आश्रम

हालांकि यह व्यवस्था सिर्फ सामान्य भक्तों के लिए ही रहेंगे। इस दौरान आश्रम से दीक्षा प्राप्त कर चुके लोगों और सेवादारों को आने की छूट रहेगी। क्योंकि 11 मार्च से ही टोकन देने की व्यवस्था बंद की जा रही है। इसके बाद इसको 18 मार्च से खोला जाएगा। ऐसे में 19 मार्च के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन शुरू होंगे। ऐसे में इस दौरान आश्रम का दौरा करने की योजना नहीं बनाएं।

होली से पहले 5 से 10 मार्च तक का समय

इस दौरान होली से पहले भी 5 से 10 मार्च के बीच दर्शन हो सकते हैं। क्योंकि वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध होली होती है। ऐसे में 3 और 4 मार्च को होली का जश्न रहेगा। यहां होने वाले आयोजनों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में 5 मार्च से 10 मार्च तक प्रेमानंद महाराज से भेंट हो सकती है। इसके बाद फिर 19 मार्च को यह प्रक्रिया शुरू होगी। तब तक भक्तों को इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button