Private Bus Strike: राजस्थान में 31 दिसंबर को प्राइवेट आपरेटर करेंगे हड़ताल
लगेज कैरियर पर रोक के विरोध में जनवरी में बड़े आंदोलन की योजना
Private Bus Strike : राजस्थान में निजी बसों पर लगे लगेज कैरियर पर प्रशानिक कार्रवाई के विरोध में निजी बस आपरेटरों ने 31 दिसंबर को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। आपरेटरों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस हड़ताल में सभी स्लीपर, स्टेज और कान्ट्रैक्ट कैरिज में शामिल 30 हजार बस एक दिन के लिए बंद रखी जाएंगी। आपरेटों ने साफ कहा है कि यदि सरकार द्वारा गलेज करियर पर कार्रवाई नहीं रोकी गई तो जनवरी महीने में बड़े आंदोलन पर भी विचार किया जा रहा है।
गौरतलब है कि राजस्थान में यात्री बसों के ऊपर लगेज कैरियर लगाने के विरोध में बस आपरेटर हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल में स्लीपर, स्टेज कैरिज के साथ राज्य सरकार के साथ अनुबंध पर चल रही सभी बसों को बंद करने की बात कही जा रही है। इससे करीब 30 हजार निजी बसों का संचालन ठप होगा। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बस आपरेटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू का कहना है कि लगेज कैरियर को लेकर की जा रही कार्रवाई की ओर सरकार और परिवहन विभाग का ध्यान दिलवाने के लिए हड़ताल का फैसला किया है।
Private Bus Strike : बाद में बनेगी आगे की रणनीति
प्रधान सत्यनारायण साहू का कहना है कि अभी 31 दिसंबर को एक दिन के लिए हड़ताल का फैसला किया गया है। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बस आपरेटरों को प्रशासन द्वारा अचानक की जा रही सख्त कार्रवाई से आपत्ति है। इन लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
इसके साथ ही अपने साथ सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में 31 की हड़ताल के बाद जनवरी में आंदोलन किया जाएगा। (rajsthan news) आल राजस्थान टूरिस्ट कार एसोसिएशन ने भी इस कार्रवाई पर कड़ा रूख अपनाते हुए आंदोलन की बात कही है। संगठन का कहना है कि यदि सरकार ने लगेज कैरियर को लेकर चालान करने की कार्रवाई को नहीं रोका तो जनवरी के पहले सप्ताह में परिवहन विभाग कार्यालय के बाहर बड़ा आंदोलन होगा।
Private Bus Strike : राजस्थान में बसों के ऊपर सामान रखने का प्रचलन काफी अधिक है। यहां दूर-दूर तक बसों के रूट चलते हैं। ऐेस में लोग अपने साथ काफी सामान भी लेकर चलते हैं। हालांकि सामान्य स्तर पर सामान रखने के लिए अलग से व्यवस्था रहती है, लेकिन बसों के ऊपर सामान के साथ लोग भी सफर करते हैं।
Private Bus Strike : सुरक्षित सड़क यात्रा के लिए नियम
वहीं सरकारी अधिकारियों का कहना है कि बस के लगेज कैरियर पर कई फुट तक सामान लाद दिया जाता है। इससे सब का संतुलन भी प्रभावित होता। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। नियमानुसार वाहनों के ऊपर सामान के लिए व्यवस्था नहीं हो सकती। ऐसे में बसों ऊपर से लगेज कैरियर हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते वाहनों को जब्त कर जुर्माना भी किया जा रहा है।
अब इसके विरोध में निजी बस आपरेटर हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं। राज्य परिवहन विभाग द्वारा इसको लेकर सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों के साथ जिला परिवहन अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। (Private Bus Strike) इसके तहत 31 दिसंबर तक स्टेज कैरिज बसों से लगेज कैरियर हटाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है, बसों में अधिक सामान लादने से ओवरलोडिंग होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा अधिक हो जाता है। सुरक्षित सफर के लिए सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है।
राजस्थान के परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी यात्री वाहन में लगेज कैरियर को अनुमति नहीं दी गई है। सड़क सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई सिर्फ निजी बसों पर नहीं सरकारी बसों पर भी होगी।










