Railway New Timetable : 1 जनवरी से बदल जाएगा रेलवे का टाइम टेबल
70 रेल मंडलों में लागू होगी नई टाइमिंग, ट्रेन के समय में 1 घंटे तक का होगा बदलाव
Railway New Timetable : नया साल कई प्रकार के नए बदलाव हो रहे हैं। इसमें एक बदलाव है रेलवे की समय सारिणी का भी है। रेलवे ने 1 जनवरी 2026 से बड़े स्तर पर ट्रेन के परिचालन का समय बदलने का फैसला लिया है। इसमें कुछ गाड़ियों के समय में तो 1 घंटे तक का बदलाव हो सकता है। ऐसे में आपको आने वाले नए साल में आपको अपनी रूटीन की ट्रेन किस समय पर मिलेगी, इसका पता पहले ही कर लें। यदि ऐसा नहीं करते तो नए साल में ट्रेन पकड़ने में दिक्कत आ सकती है।
railway news : दरअसल समय-समय पर रेलवे अपनी ट्रेन की परिचालन का समय बदलता रहता है। इसके तहत ही अब 1 जनवरी 2026 से नया बदलाव किया जा रहा है। जो लोग रूटीन में रेलगाड़ी से सफर करते हैं तो आपको अब नई समय सारिणी के बारे में जानकारी लेनी पड़ेगी। 1 जनवरी 2026 से भारतीय रेल द्वारा 18 जोन के साथ 70 रेल मंडल में नया टाइम टेबल लागू किया जा रहा है। (Train Time Table) इसी बदलाव के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा ट्रेन परिचालन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि 1 जनवरी 2026 से कई प्रमुख ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन किया जा रहा है। इस बदलाव के तहत चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने व यहां पहुंचने वाली रेल वाली गाड़ियों के समय में 1 घंटे तक का अंतर आ सकता है।
Railway New Timetable : पिछले साल भी 1 जनवरी से रेलवे ने ट्रेन के परिचालन का समय बदला गया था। ऐसे में इस साल भी भारतीय रेलवे की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 55 गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं रेलवे के उत्तर मध्य जोन में इसी साल सितंबर महीने में बड़े स्तर पर ट्रेन परिचालन का समय बदला था। तब 90 ट्रेनों का समय बदला गया था।
अब फिर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 55 से अधिक ट्रेन का समय बदला जा रहा है। इसके लिए रेलवे का कहना है कि यह संशोधित समय-सारिणी परिचालन की सुगमता और तकनीकी कारणों से किया जा रहा है। (Railway News) यात्री नई समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी आनलाइन या रेलवे के पूछताछ नंबर 139, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Railway New Timetable : टिकट के समय के साथ अपडेट समय को भी जानें
यदि आपने यात्रा के लिए 1 जनवरी से पहले ही टिकट बनवाया हुआ है तो आपके टिकट पर पुराना समय अंकित होगा। ऐसे में यात्रा के दौरान आपकी ट्रेन का सही समय जरूर जांच लें। इसके लिए आनलाइन ऐप से स्टीक जानकारी ली जा सकती है। इससे ट्रेन का वास्तविक समय के साथ आपके स्टेशन के पर पहुंचने का समय भी जान सकेंगे।
Railway New Timetable : रेलगाड़ियों के समय में हुआ बदलाव
गाड़ी संख्या 20891- 20892 टाटा ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 20872-20871 राउरकेला हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का राउरकेला आगमण और प्रस्थान करने के समय में 85 मिनट का बदलाव किया जा सकता है। ट्रेन नंबर 20835-20836 राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस का राउरकेला से प्रस्थान करने के समय में बदलाव होने की संभावना है। (Railway News) ट्रेन नंबर 21894 पटना टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस का टाटानगर आगमण के समय में 10 मिनट का बदलाव किए जाने की उम्मीद है।
इसके अलावा टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में 5 से 10 मिनट का बदलाव होगा। सूत्रों का कहना है कि 8 पैसेंजर गाड़ियों के समय में बदलाव हो सकता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सही समय का पता 31 दिसंबर की आधी रात से जब सिस्टम अपडेट होगा, तभी चल सकेगा।










