Railway recruitment 2025-26 : रेलवे में भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, आनलाइन चैक करें अपने फार्म की स्थिति

एनटीपीसी भर्ती को लेकर रेलवे ने किया अपडेट, कैंडिडेट्स के लिए राहत भरी खबर

Railway recruitment 2025-26 : पिछले साल रेलवे द्वारा जिन भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे, उनका आनलाइन स्टेटस जारी कर दिया गया है। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी (ग्रेजुएट लेवल) भर्ती की डिटेल्स अपनी वैबसाइट पर डाली हैं। रेलवे भर्ती 2025-26 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, अब वे अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं। इस प्रक्रिया में 5810 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अब उम्मीदवार को यह पता चल सकेगा कि उसका फॉर्म स्वीकार हो गया है या नहीं।

नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए किए गए आवेदन को लेकर लंबे समय से कैंडिडेट्स असमंजस की स्थिति में थे। इसके लिए अब रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा उनको राहत दी गई है। इसके तहत अब उम्मीदवार रेलवे की निर्धरित वैबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति जान सकता है। इसके लिए आरआरबी की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जा कर स्टेटस चैक किया जा सकता है। इससे यह पता चलेगा कि क्या उम्मीदवार का आवदेन प्रोविजनली एक्सेप्टेड है।

यदि ऐसा है तो अब उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इसमें परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए कैंडिडेट्स को तैयार रहना होगा। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों का आवेदन रिजेक्ट हो गया है, वे अब भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। रिजेक्ट होने वाले उम्मीदवारों के कारण भी साथ ही ही बताए गए हैं। इसमें गलत दस्तावेज, फोटो या सिग्नेचर में खामियां अथवा पात्रता से जुड़ी कमी के कारण रिजेक्शन हो सकता है।

Railway recruitment 2025-26 :  जांचे आवेदन की स्थिति

यदि आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था तो अब अपने आवेदन की स्थिति की जांच घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आरआरबी की वेबसाइट rrbapply.gov.in को खाले लें। इसके बाद वैबसाइट के होम पेज पर लॉगिन बटन को दबा कर अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड भरना होगा। यहां से लॉगिन हो जाएगा और इसके अंदर अप्लीकेशन स्टेटस का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करते हुए आगे बढ़ें। यहीं से आपको बता दिया जाएगा कि आपका आवेदन फॉर्म प्रोविजनली एक्सेप्टेड हो गया है या फिर रिजेक्ट हुआ है। फार्म रिजेक्ट होने की स्थिति में इसका कारण भी पोर्टल पर
मिलेगा।

Railway recruitment 2025-26 : यह है रिक्तियों का विवरण

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से निकाली गई इस NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती में कुल 5810 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। इसमें अलग- अलग पदों पर भर्ती शामिल है। जैसे चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (CCS) के 1736 पद, स्टेशन मास्टर (SM) के 994 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर (GTM) 3144 के पद, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA) के 150 पद, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Senior Clerk) के 6 पद शामिल हैं। इन रिक्तियों के विरूद्ध देश भर के लाखों युवाओं ने आवेदन किया है।

Railway recruitment 2025-26: Big update on railway recruitment, check your form status online
रेलवे में भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, आनलाइन चैक करें अपने फार्म की स्थिति

Railway Group -D 22000 Vacancy : ग्रुप डी में 22000 भर्तियों के लिए आवेदन 31 से

इसके अलावा रेलवे भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट यह है कि रेलवे में ग्रुप डी की 22000 रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी दिया गया है। हालांकि इसके लिए पहले 21 जनवरी से आवेदन शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसको रेलवे ने 31 दिसंबर कर दिया है।

भारतीय रेलवे में आरआरबी ग्रुप-डी के 22000 पदों पर भर्ती के लिए यह महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को टालते हुए नई तारीख तय की है। इसके लिए अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आवेदन शुरू होने की तारीख से 2 मार्च को रात 11 बजकर 59 मिनट तक की जा सकती है। इसके लिए उम्मीदवार रेलवे की वेबसाइट rrb.gov.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें।

Railway Group -D 22000 Vacancy : आधार कार्ड और फोटो अपडेट करने की सलाह

इस भर्ती को लेकर रेलवे द्वारा उम्मीदवारों को आधार कार्ड व फोटो अपडेट करने की सलाह भी दी गई है। क्योंकि आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं कक्षा की डीएमसी के अनुसार होना अनिवार्य है। इसके लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि उम्मीदवार ऑनलाइन फार्म भरते समय अपनी मूल जानकारी आधार से सत्यापित कर दें। ऐसा नहीं होने पर भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर एक अतिरिक्त जांच होगी। इसमें अधिक समय लगेगा। इस भर्ती में 18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित श्रेणियों को निर्धारित मापदंडों के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button