Ravi Bishnoi : एक साल बाद भारतीय टीम में आए क्रिकेटर बिश्नोई फिर चर्चा में

बोले टीम इंडिया में लौटने के लिए की खास तैयारी

Ravi Bishnoi :  गुवाहटी के बारासपारा स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच यूं तो कई महत्वपूर्ण पल आए, लेकिन सबसे अधिक चर्चा हो रही है भारतीय टीम के गेंदबाज रवि बिश्नोई की। क्योंकि रवि बिश्नोई 1 साल बाद भारतीय टीम में आए हैं। इस मैच में उन्होंने फिर से विकेट ले लिया। क्योंकि तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को खेलने का मौका नहीं मिला है। वरुण चक्रवर्ती की जगह स्पिनर रवि बिश्नोई टीम का हिस्सा बने। उन्होंने 357 दिन के बाद अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेकर फिर से चर्चाओं में जगह बना ली है।

क्योंकि रवि बिश्नोई ने पिछले साल यानी फरवरी 2025 में अंतिम बार भारतीय टीम के लिए मैच खेला था। तब इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 1 विकेट लिया था। इसके बाद से भारतीय टीम की ओर खेल का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अब फिर से मैदान पर उतरते ही रवि बिश्नोई ने मार्क चैपमैन का विकेट चटका दिया। जिस समय चैपमैन आउट हुए, उनका स्कोर महज 12 रन था। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स को 48 के स्कोर पर आउट कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान बिश्नोई ने 4 ओवरों में 2 विकेट लिए सिर्फ 18 रन ही दिए।

रवि बिश्नोई 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की ओर से खेलते हुए काफी चर्चित रहे। क्योंकि उन्होंने इस टूर्नामेंट में 17 विकेट लेकर रिकार्ड बनाया था। वे सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए थे। मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर निवासी रवि बिश्नोई लखनऊ से खेलते थे, लेकिन वहां से रिलीज होने के बाद वे राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने। अब फिर से उन्होंने क्रिकेट जगत में अपना ध्यान खींचा है।

Ravi Bishnoi: Cricketer Bishnoi, who returned to the Indian team after a year, is in the news again.
एक साल बाद भारतीय टीम में आए क्रिकेटर बिश्नोई फिर चर्चा में

Ravi Bishnoi : 4 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में

रवि बिश्नोई के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 2022 में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल की शुरूआत की थी। बिश्नोई टी-20 के 43 मैचों में 63 विकेट ले चुके हैं। इसमें 22 विकेट अकेले साल 2024 में लिए। फिर एक साल पहले खेले गए मैच के बाद वे भारतीय टीम में खेलते हुए नजर नहीं आए। इस पर रवि बिश्नोई का कहना है कि उन्होंने इस एक साल में खुद का तैयार किया है। बतौर बिश्नोई यह 1 साल मेहनत की है। इस दौरान स्वयं को समझते हुए अपनी गेंदबाजी की लेंथ पर नियंत्रण किया है। इससे उनका खेल और भी बेहतर हो गया है।

Ravi Bishnoi : आईपीएल में 7.20 करोड़ की बोली

हालांकि रवि बिश्नोई का प्रदर्शन पिछले आईपीएल में बहुत अच्छा नहीं रहा। ऐसे में उनको लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रिलीज कर दिया गया। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स द्वारा उनकी बोली 7.20 करोड़ रुपये लगा कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया गया। अब अंतरराष्ट्रीय मैच में फिर से अपनी जगह पक्की करने वाले रवि बिश्नोई आने वाले दिनों में कैसा प्रदर्शन करते हैं, यह देखना होगा।

Ravi Bishnoi : मैच से पहले थे नर्वस

हालांकि रवि बिश्नोई ने काफी तैयारी की है, लेकिन टीम में खेलने का मौका मिलने पर वे नर्वस थे। इसकी बात उन्होंने स्वयं की है। साथ ही बिश्नोई ने कहा कि इस मैच में शुरूआती विकेट मिलने से मनोबल बढ़ा है। क्योंकि बुमराह , हार्दिक पंड्या ने अच्छी शुरूआत की और हर्षित राणा ने भी शुरुआत में विकेट ले लिया। क्योंकि 25 वर्षीय लेग स्पिनर को एक साल बाद भारतीय टीम में मौका मिला है। हालांकि इस दौरान भी न्यूजीलैंड के खिलाफ बिश्नोई टीम का हिस्सा नहीं थे। दूसरे खिलाड़ी की जगह मौका दिया गया है। इसका उन्होंने पूरा लाभ भी लिया और 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट ले लिए। उन्होंने स्वयं माना है कि भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button