redmi note 15 : रेड मी ने उतारा इंडिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, शानदार कैमरा, दमदार बैटरी, देखें पूरी जानकारी
redmi note 15 5G price : रेड मी कंपनी ने इंडिया में अब तक के सबसे पतले स्मार्टफोन को मार्केट में उतार दिया है। इसमें शानदार कैमरा दिया गया है तो दमदार बैटरी और AI टूल्स समेत दूसरे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। 9 जनवरी से बिक्री शुरू होने वाले इस फोन की कीमत से लेकर दूसरे फीचर्स और खूबियों के बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।
बता दें कि इंडिया का सबसे पतला स्मार्टफोन redmi note 15 लाँच हो गया है। अब बात करते हैं इसके फीचर्स और कीमत की। redmi note 15 15 5G फोन में जो 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत तय की है, वह 19 हजार 999 रुपए निर्धारित की है। इसके अलावा 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज में इस फोन की कीमत 21 हजार 999 रुपए निर्धारित की गई है। हालांकि अगर यूजर्स इसके क्रेडिट कार्ड पर खरीदना चाहें तो SBI, Axis और ICICI के क्रेडिट कार्ड पर फोन को खरीद सकते हैं। इन क्रेडिट कार्ड पर 3 हजार रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा।
redmi note 15 के फीचर्स और खूबियां
redmi note 15 5G फोन को यूजर्स जीरो डाउन पेमेंट पर भी खरीद सकते हैं। उन्हें 8 महीने तक किसी तरह की no cost EMI की सुविधा मिलेगी। 3 महीने के लिए Spotify Premium और 2 महीने के लिए YouTube Premium सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला नोट स्मार्टफोन है। redmi note 15 5G फोन की मोटाई महज 7.35mm है और वजन 178 ग्राम है।

ये हैं redmi note 15 के फीचर्स
रेडमी नोट 15 5जी में 5520mAh बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोन में 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी का कहना है कि डिवाइस की बैटरी 5 साल बाद भी 80 प्रतिशत तक सही रहेगी।
- रेडमी नोट 15 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
- फोटोग्राफी के लिए 108MP Samsung ISOCELL HM9 सेंसर
- कैमरा कई AI फीचर्स के साथ आता है।
- सभी तरह की लाइटिंग में फोन से हाई-रेजॉलूशन वाली तस्वीरें कैद की जा सकती हैं।
- ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
- कैमरा Dynamic Shots (Live Photos) के साथ आता है।
- रेडमी के इस लेटेस्ट नोट में 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
- स्क्रीन 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले TUV triple Certifies Eye Protection 2.0
- के साथ आती है। इसमें Wet Touch 2.0 सपोर्ट भी है।
- स्क्रीन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
फोन को ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2 के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन OTA के जरिए जल्द HyperOS 3 पर इसे अपडेट किया जाएगा। फोन में 4 साल तक OS और 6 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
Redmi Note 15 6G में Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं। हैंडसेट में Dolby Atmos, IR Remote Control, AI Call Noise Reduction भी मिलते हैं।










