Sapna Choudhary Dance : ठेठ हरियाणवी अंदाज, घाघरा-कुर्ती में डांस कर सपना चौधरी ने जीता फैंस का दिल

Sapna Choudhary Dance : हरियाणवी सिनेमा की धड़कन, पूरे उत्तर भारत में मशहूर और बॉलीवुड तक नाम कमाने वाली डांसर सपना चौधरी ने अपने अदाकार डांस से महफिल लूट ली है। यूं तो सपना चौधरी दो बच्चों की मां हैं, किंतु उनकी लोकप्रियता जितनी शादी से पहले थी, उससे कहीं ज्यादा अब हो रही है। हाल ही में सपना चौधरी ने हरियाणी गाने पर डांस से फैंस का दिल जीत लिया।

दरअसल यूं तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) के पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी फैंस उनके दमदार थिरकते ठुमकों के दीवाने हैं। इस बीच, सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसे देखने के बाद उसके फैंस खुद को डांस करने से रोक नहीं पा रहे है। नीचे दिए गए लिंक्स पर सपना चौधरी का वो डांस देख सकते है।

https://www.instagram.com/reel/DRWCUyNE2dH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Sapna Choudhary : 3 दिन पहले रिलीज हुए गाने पर लगाए ठुमके

सपना चौधरी ने अपने ही गाने, जो तीन दिन पहले रिलीज हुआ है, ‘हरियाणा में रौला’ पर ठुमके लगाए हैं। घाघरा-कुर्ती में सज-धज कर सपना ने अपने कात्तिल अदाओं और किलर डांस मूव्स से अपने फैंस की तारीफें बटोरने का काम किया। इसी दौरान फैंस भी हार्ट इमोजी पोस्ट कर उन पर प्यार लुटा रहे हैं, सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) अपने बैक-टू-बैक गानों से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

बताते चलें कि पिछले 15 दिन में उनके 6 गाने रिलीज हो चुके हैं, 6 गाने भिन्न-भिन्न बैनर के तले शूट किए गए हैं और फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। इसमें ‘मरजानी’, ‘जुल्फी’, ‘लव यू मेरी सासू की’, ‘मौसम बना दूं मैं’, और ‘आंख दुनाली’ जैसे गानों पूरे प्रदेश में धूम मचा रहे है।

डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के सभी गाने वेडिंग सीजन की जान होते हैं, उनके गानों के बिना उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे प्रदेशों में विवाह- शादी अधूरी लगती है। बता दें कि सपना चौधरी की 2026 में बायोपिक ‘मैडम सपना’ भी रिलीज होने वाली है। इसमें सपना चौधरी के बचपन में पिता की मौत से लेकर उसके संघर्ष, रागनियों पर डांस, स्टेज परफोरमेंस, सुसाइड का प्रयास, शादी, बच्चे सब चीजों का जिक्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button