Self Powering Travel Trailer : अब जंगल और पहाड़ों में भी ठहर कर भी ले सकेंगे घर जैसी सुविधाएं
एक से डेढ करोड़ में मिलेगा यह खास ट्रैवल ट्रेलर, Evotrex कंपनी ने लांच किया अनोखा ट्रैवलर
Self Powering Travel Trailer : जो लोग व्यस्त कामकाज भरे जीवन से दूसर सुकुन का कुछ समय जंगल या पहाड़ों में बिताना चाहते हैं, लेकिन यहां रहने के लिए घर जैसी सुविधाएं चाहिए तो अब यह मनोकामना पूर्ण हो चुकी है। क्योंकि Evotrex कंपनी द्वारा एक खास प्रकार का ट्रैवल ट्रेलर लांच किया है। यह ट्रैवल ट्रेलन दुनिया का पहला ऐसा मैकेनिजम है, जो आपके जंगल या पहाड़ों में रहने के दौरान बिजली बनाएगा। ऐस में बिना किसी चिंता के लंबे समय तक ऐसे क्षेत्र में रहा जा सकता है, जहां बिजली नहीं है। इतना ही नहीं, इसमें कई ऐसे फीचर दिए हैं, जो इस यात्रा को बहुत ही शाही अनुभव देने वाले होंगे।
Evotrex का यह नया ट्रैवल ट्रेलर PG5 घर से बाहर जंगल में भी कोई दिक्कत नहीं होने देगा। क्योंकि इसको ऐसे फीचर से लोड किया गया है, जो इसमें रहने वालों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने देगा। यानी पहियों पर अब सभी सुविधाओं से लैस चलता-फिरता घर आ गया है। इसमें हर समय बिजली की भी व्यवस्था की गई है। ताकि बाहर रहते समय ईंधन की कोई समस्या नहीं हों।
खुद बनाता है बिजली
इस ट्रैवल ट्रेलर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह अपनी बिजली खुद बनाता है। इसको कैलिफोर्निया की कंपनी Evotrex द्वारा लांच किया गया है। यानी जो लोग इस ट्रेलर को अपने साथ लेकर जाते हैं, उनको किसी भी प्रकार कैंप साइट या बाहरी बिजली की जरूरत ही नहीं रहेगी। ऐसे में जब तक मन करे बाहर समय बिताया जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत भी इन सुविधाओं के हिसाब से ही है। भारतीय रुपये में कीमत की बात की जाए तो अलग-अलग माडल की कीमत 1 से डेढ करोड़ रुपये तक रहेगी।
हमेशा चलती रहेगी बिजली
इस खास प्रकार के ट्रेलर को इस प्रकार से बनाया गया है कि हमेशा बिजली देता रहे। इसको सुनिश्चित करने के लिए 3 प्रकार के मैकेनिजम लगाए गए हैं। सबसे पहला है बड़ी बैटरी। इसमें कंपनी द्वारा 43 kWh की अत्यधिक शक्तिशाली लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी लगाई हैं। यह बिजली को स्टोर करने में मदद करेंगी। इसके अलावा बिजली की आपूर्ति के लिए छत पर सोलर पैनल दिए गए हैं। जब भी सूर्य की रोशनी होगी, यहां से बिजली मिलती रहेगी। इसके बाद रात को बैटरी से बिजली प्रयोग की जा सकती है। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों के लिए बैकअप जेनरेटर का विकल्प भी दिया गया है। जिस जगह पर या खास मौसम में जब धूप नहीं रहने पर 225 kWh का गैस जेनरेटर काम आएगा।
आधुनिक सुविधाओं के साथ नई तकनीक
कीमत सुन कर यह ट्रेलर महंगा लग सकता है, लेकिन इसकी सुविधाएं जान कर कीमत कम लगेगी। क्योेंकि इस ट्रेलन को नई तकनीक के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस कर उतारा जा रहा है। यहां तक की इससे अपनी कार भी चार्ज कर सकते हैं। यानी साथ में इलेक्ट्रिक कार होने पर आपको किसी भी प्रकार के अतिरिक्त ईंधन या चार्जिंग प्वाइंट की जरूरत नहीं होगी।
इससे किसी भी इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज करने के लिए खास सिस्टम लगाया गया है।
6 लोगों के लिए शानदार फ्लैट जैसी सुविधाएं
इस ट्रेलर को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि इसमें 6 लोग अपने फ्लैट की तरह ही रह सकते हैं। क्योंकि यहां खाने की भी दिक्कत नहीं है। खाना बनाने के लिए इसी ट्रेलर में किचन बनाई गई है। इसमें सभी कार्य करने के लिए इंडक्शन चूल्हा, माइक्रोवेव, फ्रीज भी दिए गए हैं। साथ ही नहाने के लिए शॉवर बनाया है। इसके साथ ही टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए रही है।
भारतीय बाजार में 1 से डेए करोड़ रुपये कीमत
Evotrex कंपनी के अनुसार यह ट्रेलर के दो मॉडल उतारा गया है। इसमें सुविधाओं और स्पेश के अनुसार ही कीमत तय की गई है। इसका पहला माडल है Pioneer। इस माडल की इसकी कीमत करीब 1,19,990 डालर है। यानी यह भारतीय रुपयों के हिसाब से लगभग 1 करोड़ में मिलेगा। इसके अलावा दूसरे माडल Atlas की कीमत 1,59,990 डाल है। इसकी कीमत रुपये में करीब 1.33 करोड़ बनेगी। कंपनी द्वारा इसी साल ट्रेलर का उत्पादन शुरू किया जाएगा और अलगे साल तक यह मिल सकता है।










