sports touring bikes : स्पोर्ट्स टूरिंग बाइक के क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री की तैयारी में होंडा
CB1000 GT भारतीय मार्केट में लाने की तैयारी
sports touring bikes : अब तक अपनी साधारण बाइक के क्षेत्र में धूम मचाने वाली होंड कंपनी अब जल्द ही स्पोर्ट्स टूरर बाइक के क्षेत्र में भी धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी द्वारा व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। जल्द ही यह बाइक भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी। (sports touring bikes) इस बाइक में जहां बाइक लवर्स को आकर्षक फीचर मिलेंगे, वहीं हाफ फेयरिंग के साथ लंबी विंड स्क्रीन भी दी जाएगी। CB1000 GT नाम से यह बाइक जल्द ही लांच होगी। यह बाइक CB1000 Hornet पर बेस्ड है। उम्मीद है कि 1000सीसी इंजन वाली बाइक 157 हार्स पावर देगी। मार्केट में आने के बाद यह बाइक Kawasaki Versys 1100 को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है।
कंपनी द्वारा मार्केट में धमाकेदार एंट्री के लिए कई बेहतरी फीचर भी दिए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स सेगमेंट में यह बाइक बहुत ही शानदार होगी। CB1000 Hornet के आधार पर होने के बावजूद इस बाइक में टूरिंग के हिसाब से कई नए फीचर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। हालांकि अभी तक बाइक मार्केट में नहीं उतारी गई है, लेकिन इसके फीचर को लेकर काफी चर्चा है। पिछले कुछ समय से बाइक टूर का प्रचलन काफी बढ़ा है। ऐसे अलग-अलग कंपनियां टूरर बाइक पर फोकस कर रही हैँ।
sports touring bikes : डिजाइन पर सबकी नजर
स्पोर्ट्स एवं टूरर बाइक अपने दमदार इंजन के साथ अपने लुक के लिए भी पसंद की जाती हैं। ऐसे में CB1000 GT के डिजाइन पर भी भी की नजर है। इस बाइक में लंबी विंड स्क्रीन के साथ हाफ-फेयरींगव हैंडगार्ड्स जैसे आकर्षक फीचर होंगे। इस लिहाज से यह बाइक युथ को आकर्षित करेगी। (sports touring bikes) साथ ही बाइक को लंबी दूरी की यात्रा के लिए हर प्रकार से कंफर्ट बनाने के लिए सभी सुविधाएं दी जाएंगी। सेंटर स्टैंड के साथ थिक सीट, जो राइडर, पिलियन (पीछे की सीट) को अधिक कंफर्ट बनाने में मदद करेंगे। पिलियन को यात्रा के दौरान अधिक आराम मिल सके इसके लिए पैर की स्थिति विशेष रूप से निर्धारित की गई है। CB1000 GT बाइक में 17-इंच पहिए होंगे, जो इस सैगमेंट में काफी आकर्षक दिखेंगे।
1000 सीसी GT इंजन
हाेंडा CB1000 GT में हालांकि 1000cc इनलाइन-4 इंजन दिया गया है। CB1000 Hornet की तरह ही इसमें भी
यही इंजन रहेगा। इंजन 107 टार्क पर 157 hp की शक्ति के साथ चलेगा। GT सैगमेंट का इंजन CB1000 Hornet के बराबर ही रहने की संभावना है। नए फीचर के साथ आने वाली इस बाइक में स्विंगआर्म और व्हीलबेस भी बदले हुए नजर आएंगे। इसमें राइडिंग की सुविधा के साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है।

E-Bikes : 200 सीसी जैसी परफारमेंस देगी Hero इलेक्ट्रिक बाइक
भारतीय बाइक बाजार में अब हीरो मोटोकार्प भी परंपरागत बाइक के साथ नए प्रयोग के साथ ग्राहकों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हीरो कंपनी द्वारा अब इलेक्ट्रिक सैगमेंट में EICMA ई-बाइक उतारने की तैयारी की जा रही है। (E-Bikes) इसी साल यह बाइक उपलब्ध होने की संभावना है। हीरो मोटरकार्प द्वारा कुछ समय पहले ही ई-बाइक सैगमेंट में Vida VX2 उतारी गई है। अब एक और बाइक तैयार की जा रही है। Hero की इलेक्ट्रिक बाइक काफी आकर्षक लुक के साथ शानदार फीचर भी लेकर आएगी। इसको लेकर काम किया जा रहा है। यह बाइक डिस्क ब्रेक के साथ नजर आएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि हीरो की यह (E-Bikes) बाइक एक चार्ज क बाद 200 किलोमीटर तक चलेगी। भारतीय बाजार में पहले ही गई कंपनियां ई-बाइक के क्षेत्र में उतरी हुई हैं। ऐसे में इन बाइक से हीरो का सीधा मुकाबला होगा। हालांकि हीरो का विश्वास भारतीय उपभोक्ताओं में बहुत पुराना और इसका लाभ कंपनी लेने के लिए काम कर रही है।










