Stranger Things : दुनियाभर में चर्चा का विषय बना यह हारर शो

नेटफ्लिक्स के इस हारर शो का तहलका 

Stranger Things : ओटीटी प्लेटफार्म Netflix का नया शो अपनी हारर स्टोरी के कारण दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके सभी शो टाप 10 में ट्रैंड कर रहे हैं। Netflix के इस शो का अंतिम सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है और इसके पिछले सीजन भी लोग बिज वाच कर रहे हैं। यह शो अपने यूनिक कान्सेप्ट के कारण काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Netflix का यह शो इसके सबसे अलग कॉन्सेप्ट के दुनिया भर में छाया हुआ है। दर्शकों ने इस शो के पहले सीजन से लगातार प्यार दिया है। Netflix अब यह इस शो का 5 वां सीजन आ चुका है। इस शो के आते ही तहलका मचा गया है। 5 वें सीजन के साथ ही इस शो के पहले के सीजन भी दर्शक बिज वाच कर रहे हैं। यही कारण है कि शो के सभी सीजन Netflix पर टाप 10 में ट्रेंड कर रहे हैं।

दुनियाभर में चर्चा का विषय बना यह हारर शो
दुनियाभर में चर्चा का विषय बना यह हारर शो

Stranger Things : जानें शो की कहानी के बारे में

यह शो स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) अपने यूनिक आइडिया के लिए जाना जाता है। इसकी कहानी भी बहुत ही रोकच व अनोखी है। यह एक साइंस-फिक्शन हारर सीरीज है। पठकथा में 1980 के दशक का हाकिन्स नामक शहर दिखाया गया है। इसी शहर की कहानी है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इसमें इसमें दोस्तों का एक ग्रुप सुपरनैचुरल ताकतों और सीक्रेट सरकारी शोध से जुड़ी एक साजिश में फंस जाता है।

Stranger Things : इस शो की कहानी के अनुसार इसके पास की एक प्रयोगशाला में अपसाइड डाउन नाम के एक दूसरे डायमेंशन का पोर्टल खुलने के साथ शुरू होती है। इससे विल बायर्स नाम का एक छोटा लड़का गुम हो जाता है। उसके दोस्ते उसको ढूंढते हैं तो उनके संपर्क में इलेवन नाम की एक लड़की आती है। यह लड़की रहस्यमयी होती है और इसके पास साइकोकाइनेटिक पावर रहती हैं। इसके साथ टीम बना कर तलाश शुरू की जाती है। इनमें मान्स्टर, सरकारी कवर-अप और अपने शहर और दुनिया को अपसाइड डाउन की ताकतों से बचाने की लड़ाई के दौरान रोमांचक दृश्य दिखाए जाते हैं। इस कहानी में दर्शकों को बांध कर रखने की ताकत है। यहीं कारण है कि शो का बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है।

Stranger Things : 27 नवंबर को रिलीज हुआ शो

स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) नामक यह शो इस सीरीज का 5 वां सीजन है। इसको 27 नवंबर को Netflix पर रिलीज किया गया है। जैसे ही शो रिलीज हुआ इसके साथ ही इसने ओटीटी पर अपनी छाप छोड़ दी। यह 5वां शो आने के साथ ही इसके पहले के सभी सीजन भी ओटीटी पर ट्रेंडिंग में आ गए। समीक्षकों का मानना है कि यह शो नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बना हुआ है। शो में हारर स्टोरी के साथ एडवेंचर, सस्पेंस और थ्रिल का शानदार कंबिनेशन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button