success story : किसान के बेटे की जिद्द हार नहीं मानी बना ली 70000 करोड़ की कंपनी

मध्यप्रदेश के ललित केशरे ने तीन दोस्तों के साथ मिल कर रच दिया इतिहास

success story : हिंदी साहित्य के जानेमाने रचनाकार दुष्यंत कुमार की पंक्तियां हैं कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। यह पंक्तियां हर इंसान को प्रेरित करती हैं। वहीं समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं, वास्तव में इन पंक्तियों को पूरा कर दिखाते हैं। इनमें से ही एक की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
success story :  आज कहानी बता रहे हैं एक किसान के बेटे की। जिसने हार नहीं मानी और आज उनकी मेहनत व जीत की जिद्द का ढिंढोर हर हो पीटा जा रहा है। बात है खरगोन मध्यप्रदेश के ललित केशरे की। जिन्होंने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 70000 करोड़ रुपये की कंपनी बना दी। हालांकि ललित केशरे की सफलता की कहानी इतनी भी आसान नहीं है, जिसको सिर्फ कुछ शब्दों में ही पूरा किया जा सके। यह कहानी है संघर्ष, समर्पण और जिद्द की। जिद्द सफलता की। ललित केशरे ने असफलता से हार नहीं मानी और जीत के लिए जिद्द जारी रखी। उन्होंने अपने तीन दोस्तों के साथ मिल कर जो काम किया, आज पूरी दूनिया उनकी ओर देख रही है। ललित केशरे की कहानी हर किसी को प्रेरित कर रही है।

success story :  ललित केशरे ने स्टाक ब्रोकिंग एप्लीकेशन Groww की शुरूआत की। आज हर कोई इस कंपनी का नाम जातना है। ललित केशरे एक साधारण किसान परिवार में जन्में और असाधारण पहचान बनाई। उनके स्टार्टअप ने सफलता की नई कहानी लिख ली। हालांकि ललित केशरे ने Groww से पहले भी अपना स्टार्टअप किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। इस असफलता से हार नहीं मानी, बल्कि इससे सीख ली। दोबारा स्टार्टअप पर काम शुरू किया और इस बार ऐसी सफलता मिली, जिसका डंका चारों ओर बज रहा है।

success story :  हालांकि ललित केशरे बाम्बे आईआईटी से इंजीनियरिंग कर इस फील्ड में आए हैं। ऐसे में उनमें प्रतिभा की कमी नहीं हैं। Groww से पहले ललित केशरे ने एडूफ्लिक्स से शुरूआत की थी। इस असफलता ने न सिर्फ निराशा दी, बल्कि कर्ज भी दिया। इसके बाद फ्लिपकार्ट में ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर की नौकरी कर इसे छोड़ दिया। फिर से अपने सपने पूरे करने के लिए एक शुरूआत की। निराशा को हावी नहीं होने दिया। इसके बाद वर्ष 2017 में म्यूचुअल फंड ब्रोकेज के लिए Groww को शुरू किया गया। आज विश्व भर में 1.19 करोड़ लोग Groww एप से जुड़े हुए हैं। ललित केशरे स्वयं कहते हैं कि हम पैसों के पीछे नहीं भाग रहे, बल्कि ऐसी कंपनी बना रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों को सशक्त करे।

बना ली 70000 करोड़ की कंपनी
बना ली 70000 करोड़ की कंपनी

success story :  जानें ललित केशरे के बारे में

जिस युवक का जिक्र हो रहा है, उस ललित केशरे का जन्म मध्यप्रदेश के खरगोन में 1983 में मध्यप्रदेश में हुआ। ललित केशरे के पिता साधारण किसान थे। पिता ने अपनी किसानी के साथ शिक्ष के महत्व को समझा और बेटे को अच्छी शिक्षा दिलवाई। खरगोन में ही शुरूआती शिक्षा लेने के बाद जब आईआईटी के लिए परीक्षा दी तो उनकी प्रतिभा का परिणाम भी आया। इसके बाद बाम्बे आईआईटी में प्रवेश मिल गया। यहां से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद फ्लिपकार्ट में नौकरी शुरू की। इसके बाद 2016 में नौकरी छोड़ दी। इस दौरान

success story :  दोस्तों के साथ पकड़ी सफलता की राह

नौकरी करते हुए ही ललित केशरे का संपर्क नीरज सिंह, हर्ष जैन, और ईशान बंसल से हुआ। तीनों की ऐसी सांझेदारी बनी कि नई सोच के साथ Groww को शुरू कर दिया गया। हर स्टार्टअप की तरह ही इस कंपनी का सफर भी आसान नहीं रहा। स्टाक ब्रोक्रेज में काम करने वाला Groww ऐप लगातार ऊंचाईयां छूता रहा। अपने एक साक्षात्कार में ललित केशरे ने कहा है कि माउथ टू माउथ प्रचार ने उनका काम आसान कर दिया। आज के समय में यह देश में इस फील्ड का बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है। बहुत ही कम कमीशन में यह एप काम करता है। इसके कारण लोगों के बीच जल्दी और अधिक जगह बनाने में कामयाबी मिली। कंपनी की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भी इसमें निवेशक हैं। ललित केशरे की नेट वर्थ 247 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button