Credit Card : क्रेडिट कार्ड बंद करने की पूरी प्रक्रिया जरूरी नहीं पड़ जाएंगे मुशकिल में

क्या आप बंद करना चाहते हैं क्रेडिट कार्ड

Credit Card :  आजकल हर कोई क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करता है। यूं कहें कि क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन गया है तो गलत नहीं होगा। क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हुए कई बार ऐसी स्थित बन जाती है, जब यह कार्ड बोझ लगने लग जाता है। या जरूर नहीं होने पर भी कार्ड को बंद कर दिया जाता है। (Credit Card) इसका प्रमुख कारण क्रेडिट कार्ड का सही व जरूरत के अनुसार प्रयोग नहीं करना होता है। फिर भी जब उपभोक्ता क्रेडिट कार्ड बंद करना चाहता है तो वह इसका प्रयोग छोड़ देता है। यह तरीका सही नहीं है। इससे आने वाले समय में आज मुशकिल में पड़ सकते हैं। इसलिए क्रेडिट कार्ड बंद करने का सही तरीका जरूर जान लें।

Credit Card :   क्रेडिट कार्ड जितना उपयोगी है, इसको सही प्रकार से प्रयोग करने का तरीका इससे भी महत्वपूर्ण है। क्रेडिट कार्ड होने पर व्यक्ति कई बार अनावश्यक खर्च कर देता है। (Credit Card) इसका भुगतान करने में दिक्कत आती है। आजकल बैंक क्रेडिट कार्ड के ऑफर लेकर आ रहे हैं। फोन पर क्रेडिट कार्ड के लिए स्वीकृति देन के बाद आनलाइन केवाईसी और बस बन गया क्रेडिट कार्ड। इसके लिए तरह तरह के विशेष आकर्षक ऑफर भी बताए जाते हैं। इसके चलते हर कोई क्रेडिट कार्ड ले लेता है।

Credit Card : लगती रहती है फीस

यदि आप क्रेडिट कार्ड का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो, भी आपको इसको वार्षिक शुल्क (Annual Fee) व रखरखाव खर्च (Maintenance Fee) देनी होती है। कार्ड की संभाल नहीं होने पर यह राशि जुड़ती रहती है और बड़ी अमाउंट हो जाती है। इससे आपकी ओर बैंक लेनदारी लगातार बढ़ती रहती है। (Credit Card) इसलिए पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें की आपके कार्ड पर वार्षिक फीस लगती है या नहीं। यदि नहीं लगती है तो आप बिना अधिक प्रयोग भी कार्ड अपने पास रख सकते हैं। यदि फीस लगती है और प्रयोग कम है तो आप कार्ड बंद कर सकते हैं। इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया अपनानी हाेती है। यदि इस प्रक्रिया को नहीं अपनाया जाता तो इसका सीधा असर क्रेडिट स्कोर या CIBIL Score पर पड़ता है। कार्ड बंद करने से पहले जरूरी है कि सारी बकाया राशि का भुगतान कर दें। ऐसा नहीं होने पर कार्ड बंद नहीं होगा। देय राशि बढ़ती रहेगी।

The entire process of closing a credit card will not necessarily be complicated.
The entire process of closing a credit card will not necessarily be complicated.

Credit Card :   अपनाएं यह पांच स्टेप

जरूरत नहीं रहने पर क्रेडिट कार्ड को बंद के लिए पांच स्टेप पर काम करना होता है। इससे खाता भी सही रहेगा और क्रेडिट कार्ड भी बंद हो जाएगा। इसके लिए बसे पहले पूरी बकाया राशि का भुगतान जरूर कर दें। इसमें यह नहीं सोचे की राशि कम है या ज्यादा। पूरा राशि भर दें। इसके बिना कार्ड बंद नहीं होगा। यही छोटी राशि ब्याज लग कर बड़ी रकम हो जाती है। (Credit Card) इसके बाद क्रेडिट कार्ड में बचे हुए रिवार्ड प्वाइंट्स रिडीम जरूर करे लें। कार्ड बंद होने के बाद इनका कोई यूज नहीं रहता और बेकार चले जाते हैँ। शापिंग या अन्य प्रकार के रिवार्ड का प्रयोग उचित प्रकार से कर लें। अपने क्रेडि कार्ड खाते से आटो पेमेंट का आप्शन हटा दें। नहीं तो जो भुगतान आटो मोड पर आने क्रेडिट कार्ड से किए उनका भुगतान रूक जाएगा। कार्ड का भुगतान करने करने के बाद अपने बैंक का क्रेडिट कार्ड प्रदाता बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर कार्ड बंद करने का अनुरोध करें। कार्ड बंद होने के बाद भी आपका काम पूरा नहीं हुआ है। इस कार्ड को ज्यों का त्यों बिलकुल  नहीं फैंकें। यह गलत हाथों में जा सकता है। इसको पहले काट कर टुकड़े कर लें। यह सुनिश्चित कर लें कि कार्ड का चिप तथा मैग्नेटिक स्ट्रिप पूरी तरह से कट जाए। ऐसा नहीं होने पर इसका दुरपयोग हो सकता है। इसके बाद बैंंक का संदेश आपके पास आएगा कि कार्ड बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button