Under 19 world cup : भारत ने जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने जीत के हीरो
भारत ने छठी बार विश्व कप जीत कर रचा इतिहास, 10 बार खेला है फाइनल
Under 19 world cup : 6 फरवरी 2026 शुक्रवार का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। जिम्बाब्वे के हरारे क्रिकेट मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीत कर नया कीर्तिमान बनाया है। भारतीय अंडर-19 टीम 10 बार फाइनल में पहुंची और छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। यह मैच कई मायने में बहुत ही विशेष रहा। भारत को खिताबी जीत दिलवाने में किसी एक खिलाड़ी का नाम लिया जाए तो वह है वैभव सूर्यवंशी। जो इस मैच के साथ-साथ भारत को चैंपियन बनाने में हीरो रहे।
हालांकि पूरी भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार फोम में रही। इसके कारण ही भारत ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है। भारत की जीत में उभरते क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी की भूमिका सबसे अहम रही। हर ओर इसी की चर्चा हो रही है। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी दिखाई। इसके परिणाम स्वरूप वे भारतीय टीम के लिए 175 रनों की पारी खेलने में सफल रहे।इसके चलते भारतीय टीम ने 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर जीत सुनिश्चित कर ली।
जब विरोधी टीम इंग्लैंड के खिलाड़ी इस स्कोर का मुकाबला करने के लिए मैदान में उतरे तो उनकी एक न चल सकी। क्योंकि भारतीय बल्लेबाजों की तरह ही गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके परिणाम स्वरूप इंग्लैंड की टीम को 311 रनों पर आउट हो गई। ऐसे में भारत ने पूरे 100 रनों से यह प्रतियोगिता जीत ली।
जानें कब-कब चैंपियन बना भारत
इससे पहले भी भारत 5 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट जीत चुका है। हालांकि 10 बार भारत की टीम फाइनल तक पहुंची है। सबसे पहले वर्ष 2000 में भारत ने मोहम्मद कैफ के नेतृत्व में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। तब भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था। तब श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 178 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने सिर्फ 4 विकेट खोकर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया और श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया।
इसके बाद 2008 में भारत ने दूसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप महज 12 रनों से जीता था। 2012 में फिर ऐसा मौका आया, जब भारत वर्ल्ड कप विजेता बना। तब फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया की टीम को हरा कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद 2018 में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। चार साल बाद फिर 2022 में भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता बना। यश ढुल के नेतृत्व में भारत पांचवीं बार चैंपियन बना। अब फिर से 2026 में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है।

Vaibhav Suryavanshi : भारत की जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत का पूरा क्रेडिट बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जाता है। उन्होंने छोटी उम्र में बड़े मैच में बड़ा स्काेर अपनी योग्यता साबित की है। 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 15 छक्कों और 15 चौकों के साथ भारतीय टीम को 175 रन दिलवाए। इससे मैच पूरी तरह भारत की गिरफ्त में आया गया। सूर्यवंशी के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने महज 13 साल से भी कम उम्र में रणजी ट्राफी से शुरूआत की। इस टूर्नामेंट में वैभव ने कुल 7 मुकाबले खेले और फाइनल मैच में अपनी दमदार बल्लेबाजी का रंग दिखाया।
3 अर्धशतक और 1 शतक
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इस पूरी श्रृंखला के दौरान ही शानदार रहा। क्योंकि उन्होंने कुल 7 मैच खेले और 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाकर अपने तेवर दिखा दिए। हालांकि वे अपने पहले मैच में महज 2 रन ही बना पाए थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने हिसाब बराबर कर दिया। हालांकि दूसरे मैच में अर्धशतक लगाकर अपने बल्ले की चमक दिखा दी थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 40 रन बनाए। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ 52 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 30 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में 68 रन बना कर शानदार प्रदर्शन किया। इस हिसाब से उन्होंने कुल 7 मैच में 439 रन बनाए हैं।
सबसे अधिक रन बनाने का वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने इस प्रतियोगिता के 7 मैचों में 439 रन बनाए। इससे वे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। हालांकि वे पिछले साल 2025 आइपीएल में 38 गेंद में 101 बनाने का कीर्तिमान बना चुके हैं। अंडर-19 एशिया कप के मैच में 95 गेंदों में उन्होंने171 रन बनाए। वहीं विजय हजारे ट्राफी में 84 गेंद में 190 और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में 61 गेंद में 108 रन बनाए थे। इससे भी चौंकाने वाली बल्लेबाजी उन्होंने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में की थी, जब 42 गेंद में 144 रनों की पारी खेली।










