Uttar pardesh electricity : उत्तर प्रदेश में ब‍िजली फिक्स चार्ज : कनेक्शन होगा महंगा

पहले लगते थे 2500 रुपये अब भरने होंगे 8000

Uttar pardesh electricity : उत्तर प्रदेश में बिजली कनेक्शन लेने के लिए अब उपभोक्ताओं को अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी। राज्य की बिजली कंपनी द्वारा इसको लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत जहां पहले बिजली मीटर का कनेक्शन लेने के लिए 2500 रुपये जमा करवाने पड़ते थे, अब यह राशि 8000 रुपये निर्धारित कर दी गई है। यह राशि फिक्स चार्ज के रूप में ली जा रही है। इसमें स्मार्ट मीटर की फीस 6000 रुपये भी शामिल है। हालांकि यह राशि सिर्फ नए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को ही देनी होगी। पुराने उपभोक्ताओं से यह राशि किस्तों में ली जा रही है।

Uttar Pardesh News : उत्तर प्रदेश में अभी तक मीटर व प्रोसेसिंग फीस को जोड़ कर नया कनेक्शन लेने के लिए फीस 2500 रुपये विभाग को देनी पड़ती थी। अब इसक नियम को बदल दिया गया है। नए नियम के अनुसार नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को आनलाइन आवेदन पोर्टल करना होगा। (Uttar Pardesh News) इसके लिए 8000 रुपये फीस के रूप में जमा करवाने पड़ेंगे। इस राशि में स्टार्ट मीटर की फीस भी शामिल है, जो 6000 रुपये है। ऐसे में उपभोक्ता को अब अधिक पैसे भरने होंगे। लंबे समय से देश के अलग-अलग राज्यों में स्मर्ट मीटर पर काम किया जा रहा है। इसको जहां उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलती है, वहीं बिजली प्रदाता करने वाली कंपनी व विभाग को भी उपभोक्ताओं द्वारा खर्च की जा रही बिजली का सही पता रहता है। ऐसे में यह मीटर नई तकनीक पर काम करता है।

Uttar pardesh electricity : 2.90 लाख घरेलू उपभोक्ता

उत्तर प्रदेश में करीब 3.70 लाख बिजली कंज्यूमर हैं। इनमें से 2.90 लाख कंप्यूमर घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। घरेलू कनेक्शन के लिए अभी तक की व्यवस्थाओं के तहत 2500 रुपये की फीस ली जाती थी। इस फीस में 1600 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क व 1100 रुपये मीटर शुल्क जोड़ा गया था। वहीं विभाग द्वारा तमाम उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब स्मार्ट मीटर में बदले जा रहे हैं।

Electricity is expensive in Uttar Pradesh
Electricity is expensive in Uttar Pradesh

Uttar Pardesh electricity : पांच किलोवाट से अधिक कनेक्शन फीस 10 हजार रुपये

हालांकि पुराने उपभोक्ताओं को बिजली मीटर की राशि किस्तों में जमा करवानी है, लेकिन नए उपभोक्ताओं को एकमुशत यह राशि भरनी होगी। इसके चलते उत्तर प्रदेश में अब नया बिजली कनेक्शन लेना महंगा हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसके लिए उपभोक्ता को विभाग के झटपट पोर्टल पर आवेदन करना है और इसके बाद 8000 रुपये की फीस जमा करवानी होगी। (Uttar Pardesh News) नई निर्धारित की गई इस फीसमें 6000 रुपये का शुल्क स्मार्ट मीटर का है। बाकी फीस कनेक्शन देने के लिए दी जानी वाली सेवा व इसकी प्रक्रिया की है। हालांकि आनलाइन फीस जमा होने के सात दिन के अंदर ही बिजली का नया कनेक्शन उपभोक्ता को दे दिया जाएगा। यह शुल्क पांच किलोवाट से कम वाले कनेक्शन के लिए है। यदि उपभोक्ता पांच किलोवाट से अधिक का कनेक्शन लेता है तो उसको स्मार्ट मीटर की फीस दस हजार रुपये भरनी होगी।

पुराने उपभोक्ता पर बोझ कम

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह योजना सिर्फ नए उपभोक्ताओं के लिए है। पहले से बिजली विभाग के उपभोक्ता जिनके पुराने मीटर लगे हुए हैं, उनको मीटर विभाग द्वारा बदले जा रहे हैं। (Uttar Pardesh News) स्मार्ट मीटर महंगा होने के कारण इसके लिए निर्धारित फिक्स चार्ज जमा करवाने का विकल्प किश्तों में भी रखा गया है। एक बार में राशि भरना जिन उपभाेक्ताओं के लिए महंगा है, वे किश्तों का विकल्प चुन सकते हैं।

क्या है स्मार्ट मीटर

उपभोक्तिा द्वारा खर्च की जा रही बिजली को मापने के लिए मीटर लगाया जाता है। अब तक पुराने मीटर प्रचलन में रहे हैं, लेकिन अब इनकी जगह स्मार्ट मीटर ले रहे हैं। यह बिजली मीटर एडवांस तकनीक पर आधारित डिजिटल मीटर है। बेशक यह पुराने मीटर की तर्ज पर ही बिजली के प्रयोग को मापता है, इसके साथ ही उपभोक्ता द्वारा खर्च की जा रही बिजली की कंपनी व उपभोक्ता को भी उपलब्ध करवाता है। (Uttar Pardesh News) यह मीटर अटोमेटिक तरीके से खपत की जानकारी संचारित करने की सुविधा रखता है। इससे परंपरागत तरीके से मीटर की होने वाली रीडिंग की जरूरत नहीं रहती। साथ ही वास्तविक समय में बिजली के शुद्ध लोड की जानकारी भी मिलती है। इससे सेवा बेहतर की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button