Vande Bharat Haryana : हरियाणा की पहली वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस, टाइमटेबल, स्टॉपेज, कोच पूरी जानकारी
दिल्ली-फिरोजपुर के बीच चलेगी, आज से शुरू
Vande Bharat Haryana : हरियाणा की पहली वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस का आज से आगाज हो रहा है। दिल्ली-फिरोजपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन का टाइम क्या रहेगा, कहां पर स्टॉपेज होगा और कितने कोच की होगी, इसमें कितनी चेयर लगी है, इस सबकी जानकारी आपको बता देते हैं। हरियाणा में अंबाला रेलवे जंक्शन पर आज यानि 8 नवंबर को वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया जाएगा।
देश में बन रही वंदे भारत ट्रेनों में यूं तो करीब 16 कोच होते हैं लेकिन दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत ट्रेन में 8 कोच होंगे। दो एग्जीक्यूटिव क्लास (Executive Class) डिब्बे होंगे तो 6 चेयर कार (Chair Car) डिब्बे होंगे, जहां कुर्सियों पर बैठकर आरामदायक सफर होगा। एक चेयर कार डिब्बे में 78 सीटें यानि 78 कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी। एग्जीक्यूटिव डिब्बे में 52 यात्री बैठ पाएंगे, यानि कि दो डिब्बों में 104 यात्री होंगे और बाकी छह डिब्बो में 468 यात्री सफर कर सकेंगे। कुल मिलाकर दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत 572 यात्रियों को लेकर दौड़ेगी।

Vande Bharat Haryana : ये रहेगा दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत ट्रेन कर नंबर
दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत ट्रेन का नंबर 02461 / 02462 फिक्स कर दिया गया है। हालांकि पहले दिन यह टेंपरेरी नंबर से आएगी लेकिन उसके बाद परमानेंट इसका नंबर 02461 / 02462 ही रहेगा। रेलवे की साइट से लेकर हर जगह सॉफ्टवेयर में यह नंबर अपडेट कर दिया गया है। आज अंबाला रेलवे जंक्शन पर इस ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। फिरोजपुर से चलकर यह ट्रेन सुबह अंबाला पहुंचेगी, उसके बाद दिल्ली की तरफ जाएगी।
Vande Bharat Haryana : यह रहेगा टाइम और स्टॉपेज
दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत ट्रेन का हरियाणा में केवल अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ही स्टॉपेज दिया गया है। टाइम टेबल के मुताबिक ट्रेन नंबर 02462 (फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत) सुबह 8:05 बजे फिरोजपुर से चलेगी, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 12 बजकर 18 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद यहां से चलेगी और सीधे दिल्ली दोपहर बाद 3 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह परिवर्तन अन्य ट्रेनों के संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एन.के. झा के अनुसार फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अंबाला कैंट में रहेगा।
देश में ये चार रूटों पर हाल ही में दौड़ेगी वंदे भारत
- बनारस – खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
- लखनऊ – सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- फिरोजपुर – दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- एर्नाकुलम – बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस










