Personal Loan OR Credit card loan : कम ब्याज के लिए क्या चुनें पर्सनल लोन व क्रेडिट लोन
लोन चाहते हैं तो जरूर जान लें यह बात
Personal Loan OR Credit card loan : आजकल के जीवन में आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए लोन एक सामान्य बात हो गई है। व्यक्ति पैसों की जरूर पड़ने पर अपना काम चलाने के लिए जो ऋण लेता है, उसे ही लोन कहा जाता है। इसमेें ली गई पूंजी पर निर्धारित ब्याज का भुगतान भी करना होता है। कुछ लोग अपने फ्रेंड सर्कल में लोन लेते हैं तो कुछ किसी बैंक या अन्य फाइनेंस कंपनी से ऋण लेते हैं। अधिकतर लोग ऐसी स्थिति में बैंक से ही लोन लेते हैं। बैंकों की व्यवस्था स्थित है और यहां पैसे लेने से लेकर चुकाने का एक क्रम निर्धारित है। बैंक में भी लोन सिर्फ एक ही प्रकार का नहीं होता। अलग-अलग लोन पर ब्याज दर भी अलग रहती हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि किस प्रकार के लोन को विकल्प चुनें।
Loan : लोन का विकल्प भी राशि व समय की जरूरत के अनुसार ही होता है। ध्यान रखें कि बड़ी रकम चाहिए और लंबे समय में भुगतान करना है या छोटी राशि लेकर जल्द बैंक को राशि लौटानी है। इससे ब्याज दर्ज के साथ कुल लौटाई जाने वाली राशि पर भी असर पड़ता है। ऐसा रिर्टन जो हम बैंक से ली गई राशि की एवज में बैंक को मूल व ब्याज के रूप में लौटाएंगे। यदि बड़ी राशि की जरूरत और चुकाने का समय भी लंबा ही चाहिए तो इसके लिए पर्सलन लोन उपयुक्त रहेगा। वहीं छोटी राशि को जल्द लौटाने की योजना में क्रेडिट लोन अच्छा रहता है।
(Loan) फिक्स ईएमआई के साथ यदि राशि लौटानी है तो आपको पर्सनल लोन लेना चाहिए। वहीं क्रेडिट लोन बिना किसी कागजी झंझट से मिल जाता है। (Personal Loan OR Credit card loan) अगर आपको अचानक पैसों की ज़रूरत है, तो पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड ईएमआई दो विकल्प हैं। पर्सनल लोन में ब्याज दर कम होती है और EMI सस्ती होती है। क्रेडिट कार्ड ईएमआई छोटे खर्चों के लिए ठीक है, जबकि पर्सनल लोन बड़ी रकम के लिए बेहतर है। पर्सनल लोन क्रेडिट लिमिट को प्रभावित नहीं करता है।

Personal Loan OR Credit card loan : जरूरत व भुगतान अवधी
लोन लेते समय यह जरूर देख लें कि ब्याज के रूप में आपकी लोन अवधी के दौरान आप बैंक को कुल कितनी राशि लौटाएंगे। जब आप लोन की बात करते हैं तो बैंक आपको सिर्फ ब्याज दर्ज के बारे में बताता है। साथ ही हर महीने की ईएमआई भी बता दी जाती है। इसमें यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि कुल कितनी राशि बैंक आपसे लेगा। सामान्यतौर पर पर्सनल लोन के मामले में ब्याज दर 10 से 18 प्रतिशत वार्षिक के बीच ही रहती है। 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से 1 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने पर 24 महीने के लोन पर बैंक को हर माह 4 हजार 700 रुपये ईएमआई के रूप में देने होंगे।
आपकी कुल ब्याज राशि 12 हजार 800 तक जाएगी। ऐसे में आप बैंक को 1 लाख 12 हजार 800 रुपये बैंक को देंगे। इसके विपरीत क्रेडिट कार्ड से लोन लेने की स्थिति में इसी राशि पर 24 महीने में कुल ब्याज 21000 रुपये तक जा सकता है। इस पर ब्याज दर अधिक रहती है। ऐसे में पर्सनल लोन पर कम ब्याज जाएगा और ईएमआई भी कम रहेगी। हालांकि छोटे खर्च के लिए क्रेडिट लोन सही है। यह आसानी से मिल जाता है और ज्यादा कागजी झंझट नहीं होता।
Loan : Credit score and limit होगी प्रभावित
क्रेडिट कार्ड से लोन लेने पर कार्ड की राशि पर असर आता है। यदि क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है इसमें से 30 हजार रुपये का लोन लिया है तो आप कार्ड से 70 हजार रुपये ही खर्च कर सकते हैं। हालांकि अलग अलग बैंक कई बार ऑफर के साथ यह लिमिट कम नहीं करते। साथ ही यदि आप निर्धारित ईएमआई भरने में देरी करते हैं तो इसका सीधा असर आपके Credit score पर पड़ेगा। इससे भविष्य में लोन लेने में दिक्कत हो सकती है।










