20 February Rashifal : 20 फरवरी 2026 राशिफल : वृषभ राशि वालों को होगी आय में वृद्धि, मेष वालों में रहेगा ऊर्जा का संचार

सिंह राशि वाले रहें स्वास्थ्य के प्रति सावधान

20 February Rashifal : आज 20 फरवरी 2026 को विभिन्न राशियों पर गृहों की चाल के अनुसार अलग-अलग प्रभाव आ रहे हैं। यदि आप भी अपनी राशि के प्रभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए विशेष हो सकता है। आईए जानते हैं अलग-अलग राशियों में आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि :

मेष राशि वालों के लिए आज आपका दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज जो भी काम लेंगे, वह उत्साह के साथ पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी। आज दिन परिवार के साथ बीतने वाला है और इसमें बहुत ही आनंद की अनुभूति होगी। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिलेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे।

वृषभ रााशि :

वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। यदि व्यापार करते हैं तो लाभ का योग बन रहा है। इससे आय वृद्धि होगी और परिजनों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापार के मामले में नए संपर्क बनने का योग बन रहा है। छोटी यात्रा का योग भी बन सकता है। नौकरी करने वालों को आज अपने काम में प्रतिष्ठा मिलेगी। बाॅस से काम के लिए उत्साहवर्धन मिलने वाला है। अपने काम को मन लगाकर ईमानदारी से करें।

मिथुन राशि :

मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन बहत ही सहज और सफल रहने वाला है। कार्य के साथ-साथ घर में भी परिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने की दक्षता मिल रही है। इससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। यदि किसी सरकारी कार्य का लंबे समय से इंतजार है तो आज इसमें सफलता मिल सकती है। हालांकि आर्थिक रूप से बहुत अधिक मजबूती नहीं मिलेगी, लेकिन सामान्य से बुरी भी नहीं रहेगी।

कर्क राशि :

कर्क राशि वालों का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। विशेषकर धार्मिक कार्यों के चलते। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। अचानक इसके लिए संदेश मिल सकता है। आज किस्मत सफलता की ओर लेकर जा रही है। लंबित कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा में दोस्तों का साथ मिलेगा। बड़े स्तर पर व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ संकेत मिलेंगी। वहीं नौकरी वालों को भी उत्साहवर्धन मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

सिंह राशि :

इस राशि में आज स्वास्थ्य के प्रति कुछ सचेत रहने की जरूरत है। इसके लिए अपने कार्य और खानपान का खास ध्यान रखें। बाहर की वस्तुओं का सेवन करने से बचें। ऐसे स्थान पर भी नहीं जाएं, जहां संक्रमण हो सकता है। यह नुकसानदायक होने की आशंका है। कार्यस्थल पर सभी से प्रेम पूर्वक रहें और अनावश्यक बहस में नहीं पड़ें। यह परेशान देने वाला होगा। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। अपने ईष्ट का ध्यान कर पूरे मन से कार्य करें। परिवार के साथ समय बिताएं, यह खुशी देने वाला होगा।

कन्या राशि :

कन्या राशि वालों के लिए यह दिन खुशियों से भरा हो। तकनीकी गजैट्स में कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन काम पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। जो लोग मेहनत का कार्य करते हैं, उनको बल मिलेगा। अपना काम जल्दी समाप्त करने के लिए प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशी का योग बन रहा है। कार्य के परिणाम से हर क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है। आज के दिन लेनदेन करने से बचें।

तुला राशि :

तुला राशि वालों के लिए रोमांचक रहेगा। दिन का समय खुशी देने वाला होगा। मनोरंजन या सैर सपाटे का योग बन रहा है। दोस्तों और अपने प्रिय जनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। इसके लिए सजग रहने की जरूरत है। अपने स्तर पर इसकी सावधान रखें। किसी भी ऐसी वस्तु का सेवन नहीं करें, जो आपको दिक्कत देती है। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और इस फल प्रतिष्ठा के रूप में मिलेगा।

वृश्चिक राशि :

वृश्चिक राशि वालों को आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जीवन में यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन इसका टालने का प्रयास करें। यात्रा के कारण स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। परिवार से संबंधित परेशानियां भी आ सकती हैं। गंभीर आरोप लगने या प्रतिष्ठा पर आंच आने की स्थिति बने सकती है, लेकिन स्वयं को इससे बचाना है। आर्थिक स्थिति को संभाल कर रखें। प्रयास करें कि किसी के साथ अनावश्यक बहस में नहीं उलझें और लालच से बच कर रहें। सभी के साथ व्यवहार मधुर रखें।

धनु राशि :

धनु राशि वालों को स्वास्थ्य लाभ रहेगा। सामान्य दिनों के मुकाबले कार्य क्षमता अधिक रहेगी और मानसिक ऊर्जा अधिक रहेगी। हालांकि कार्य को लेकर मन अशांत हो सकता है, लेकिन संयम रखने की जरूरत है। परिवार के लोगों के साथ संबंध मधुर रखें। यह प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। पारिवारिक विवाद को अपने स्तर निपटाएं। जमीन संबंधित कार्य में गंभीर से कार्य करें। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें, यह नुकसान कर सकता है।

मकर राशि :

मकर राशि वालों को आज का दिन सफलता दिवाएगा। विशेषकर जमीन संबंधित कार्य में सकारात्मक पहल होगी। अटके हुए काम बनने का योग है। अपनी रणनीति गोपनीय रखें, आर्थिक रूप से कुछ शत्रु आक्रमण कर सकते हैं। यदि कोई नए काम करने की योजना बना रहे हैं तो यह सही मौका है। शेयर बाजार में किया गया निवेश खुशी देगा। परिवार के साथ व्यवाहार अच्छा रखें। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।

कुंभ राशि :

कुभ राशि वालों के लिए दिन असमंजस भरा रहगा। हालांकि व्यापार या नौकरी को लेकर कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, इसमें सयंम रखें और पूरी तरह सोच विचार कर ही किसी नतीजे तक पहुंचे। यदि कोई अच्छा मार्गदर्शक है तो उसकी मदद ली जा सकती है। अपने व्यवहार से किसी को दुख नहीं पहुंचाएं। हालांकि कार्य स्थल या व्यापार सहयोगियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन इसको टालने का प्रयास करें। नए कार्य के लिए पहले से पूरी तैयारी कर लें। दिन व्यस्त रहेगा।

मीन राशि :

मीन राशि वालों के लिए दिन उत्साह भरा रहेगा। आज का दिन रचनात्मकता को बढ़ाने व दिखाने का मौका देगा। निजी संबंधों में खुशी मिलेगी और खर्च में कमी आएगी। हालांकि खर्च होने वाली राशि लाभ देने का योग बना रही है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना विवाद फिर से परेशान कर सकता है। इसके लिए उपाय के तौर पर गाय को चारा डाल दें। यह दिन को सहज बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button