23 January Weather Update : दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा में झमाझम बरसे बदरा, आधी रात से शुरू हुई बारिश

पहाड़ों के रास्ते मैदानी क्षेत्र तक पहुंचा पश्चिमी विक्षोभ, अभी 2-3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

23 January Weather Update : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। हरियाणा में आधी रात से ही बारिश शुरू हो गई। सुबह तक बारिश जारी रहा। इसके अलावा दिल्ली- एनसीआर व इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ जगह पर सुबह 4 बजे भी बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। हरियाणा में खासकर 23 व 24 जनवरी को बारिश की संभावना है।

हरियाणा के कई क्षेत्रों में रात करीब 12 बजे ही बारिश शुरू हो गई। सुबह तक बारिश चलती रही। हालांकि अभी ठंड अधिक नहीं है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का असर अगले 1-2 दिन में दिखने लगेगा। (Weather Update) जहां लोगों को ठंड से राहत मिली है, फिर से ठंड बढ़ जाएगी।

23 January Weather Update : ओलावृष्टि की भी संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते 22 से 26 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील होने का पूर्वानुमान दिया था। ऐसे में 22 जनवरी को दिन में ही मौसम बदलने लगा था। 22 जनवरी की आधी रात को ही जींद, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, फतेहाबाद, रेवाडी, महेंद्रगढ़ व रोहतक-झज्जर जैसे जिलों में बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

इसके चलते किसानों के चेहरे पर परेशानी का पसीना चढ़ रहा है। इस समय ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान होगा। क्योंकि सरसों की फसल अभी फल की स्थिति में आ रही है। गेहूं भी बढ़िया बढ़वार ले रहा है। ऐसे में ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान होने का खतरा है। इसका असर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरखंड में आ सकता है।

23 January Weather Update: Heavy rains lashed Delhi NCR and Haryana, with rain starting at midnight.
Heavy rains lashed Delhi NCR and Haryana, with rain starting at midnight.

23 January Weather Update : 9 राज्यों पर मौसम का असर

मौसम विभाग का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में सक्रिय हुआ है और इसक असर उत्तर भारत के 9 राज्यों में दिख रहा है। जहां पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बारिश हो रही है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है। (23 January Weather Update) मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव भूमध्य सागर से आने वाली नमी वाली हवा के कारण हो रहा है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का असर दिख रहा है। अब 26 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा रहने की संभावना है।

23 January Weather Update : प्रदूषण से मिलेगी राहत

वहीं मौसम में बदलाव का असर प्रदूषण के स्तर पर भी पड़ेगा। क्योंकि दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा के कई जिलों में प्रदूषण का स्तर काफी खराब चल रहा था। दिल्ली में कुछ जगहों पर एक्यूआई 400 तक चला गया था। ऐसे में अब बारिश हुई है तो इसका असर पड़ेगा और प्रदूषण कम होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को राहत मिलेगी।

23 January Weather Update : पर्यटक स्थलों पर आंधी तूफान

वहीं हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल शिमला और मनाली जैसे क्षेत्रो में आंधी तुफान की स्थिति रही। शिमला से राकेश दूहन के अनुसार रात को ही मौसम बदल गया। इसके बाद यहां बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई है। इसका असर मौसम पर पड़ रहा है। (Weather Update) हमीरपुर, ऊना, मंडी व कांगड़ा जिलों में शीतलहर की स्थिति बन गई। हालांकि यहां शिमला में यह इस साल की पहली बर्फबारी है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम परिर्वतनशील है। कई जगह बारिश होने से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं अब ओले गिरने की संभावना से किसान सहमे हुए हैं।

23 January Weather Update : बिजली व्यवस्था प्रभावित

मौसम में बदलाव के साथ ही बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। हरियाणा में बारिश के प्रभावित जिलों में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात को बारिश शुरू होने के साथ ही बिजली व्यवस्था ठप हो गई। वहीं हिमाचल प्रदेश के भी कई क्षेत्रों में तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button