24 Trains Cancel : रेल यात्रियों को होगी परेशानी मेंटेनेंस कार्य के चलते 24 ट्रेन अस्थाई रूप से रद

जानें कहीं आपकी ट्रेन तक नहीं हो गई कैंसिल

24 Trains Cancel : देश में प्रतिदिन लाखों लोग रेल गाड़ियों से सफर करते हैं। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में रेलवे भारतीय लोगों की जीवन रेखा से कम नहीं है। कैसा लेगा यदि आपको अचानक पता लगे कि जिस ट्रेन से आप यात्रा करने वाले थे, वह रद हो गई है। जी हां रेलवे ने मेंटेनेंस कार्यों के चलते अलग-अलग रेलवे रूटों पर 24 ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद करने का फैसला लिया है। आइए आपको बताते हैं किस रूट पर कौन सी ट्रेन रद हुई है और इससे कितना असर पड़ने वाला है।

फिलहाल मेंटेनेंस कार्य के चलते रेलवे ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार रूट पर 24 ट्रेनों को रद किया है। इनमें कुछ गाड़ियां लंबे रूट की हैं, जिनमें यात्री काफी पहले ही अपनी सीट बुक करवा लेते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च महीने के पहले सप्ताह तक रद रहेंगी। ऐसे में यदि आपने भी इन रूट पर रेलगाड़ी की टिकट बुक की तो चलने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। ऐसा नहीं करने पर आपको परेशानी हो सकती है।

रेलवे ढांचे में किया जा रहा है सुधार

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों को मेंटेनेंस कार्य के लिए रद किया गया है। रेलवे ट्रैक के अपग्रेडेशन, रेलवे पुलों की मरमत, लाइन ब्लॉक जैसे सुधार किए जाने हैं। यह सभी कार्य नियमित रूप से होते हैं, ताकि यात्रियों का सफर सुरक्षित और आरामदायक बनाया जा सके। इन सभी कार्यों के चलते ही वर्तमान में ट्रेन रद की गई हैं। ऐसे में जो यात्री इन तारीखों में सफर करने की योजना बना रहे हैं, वे पहले ट्रेन के बारे में जरूर पता कर लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के साथ हेल्प लाइन नंबर 139 से संपर्क किया जा सकता है।

यह ट्रेन रहेंगी रद

वर्तमान में रेलवे द्वारा मेंटेनेंस कार्य के लिए मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14111 को 25 फरवरी 2026 के लिए रद किया है। वहीं झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई से कोलकाता जाने वाली ट्रेन नंबर 22198 को 27 फरवरी 2026 के लिए रद किया है। यह साप्ताहिक सुपरफास्ट रेल गाड़ी है, शुक्रवार 21:20 बजे झांसी से चलती है और अगले दिन रात 20:35 बजे कोलकाता पहुंचती है। इसके अलावा हावड़ा से देहरादून आने वाली ट्रेन नंबर 12327 उपासना एक्सप्रेस को भी 27 फरवरी के लिए रद किया गया है। इस ट्रेन को वापसी में यानी 12328 देहरादून से हावड़ा जंक्शन को 28 फरवरी 2026 को रद किया गया है।

वहीं मालदा टाउस से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी नंबर 4003 को 28 फरवरी के लिए रद किया गया है। इसकी वापस ट्रेन
नंबर 14004 को 26 फरवरी 2026 के लिए रद किया है। यह ट्रेन नई दिल्ली से मालदा टाउन तक जाती है। अंबाला से चल कर बरौनी तक जाने वाली गाड़ी नंबर 14523 को 26 फरवरी और रेल गाड़ी संख्या 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस को 24 फरवरी के लिए रद किया गया है। वहीं गाड़ी संख्या 14618 जो अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट तक जाती है, उसको 28 फरवरी के लिए रद किया है।

रद होने वाली अन्य ट्रेन

ट्रेन नंबर 5903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद रहेगी। इसकी वापसी ट्रेन गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ 01 मार्च को रद रहेगी। कामाख्या- गया एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15620 को 23 फरवरी के लिए रद किया है। ट्रेन संख्या 15619 गया-कामाख्या को 24 फरवरी के लिए रवाना किया है। 15621 कामाख्या-आनंद विहार ट्रेन 26 फरवरी रद रहेगी। वहीं 15622 आनंद विहार-कामाख्या ट्रेन 27 फरवरी को नहीं चलेगी। हटिया – आनंद विहार के बीच चलने गाड़ी संख्या 12873 को 26 फरवरी और ट्रेन नंबर 12874 को 27 फरवरी को रद किया गया है। इसी प्रकार टाटा – अमृतसर ट्रेन नंबर 18103 25 को बदं है, जबकि 1810427 फरवरी को रद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button