Amrit Bharat Train : दक्षिण भारत में बेहतर होगा रेल यातायात, 3 नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात

देश का स्टार्टअप हब बनने की दिशा में बढ़ रहा केरल का तिरुवंतपुरम

Amrit Bharat Train : देश भर में रेलवे द्वारा नई पहल करते हुए अमृत भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर शुरू किया। यह रेल सेवा दक्षिण भारत में राज्यों के साथ-स्थानीय संपर्क को बेहतर बनाएंगी। प्रधानमंत्रीर नरेंद्र मोदी ने इस दौरान पीएम मोदी ने PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लांच किया।

गौरतलब है कि केरल में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में यह राज्य भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके चलते यहां प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी विशेष माना जा रहा है। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को सभी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केरल के विकास के लिए केंद्र सरकार की कोशिशों को बढ़ावा मिला है। आज केरल में रेल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। उन्होंने तिरुवनंतपुरम को देश का स्टार्टअप हब बनाने की पहल के बारे में भी जानकारी दी।

Amrit Bharat Train : 3 अमृत भारत ट्रेन का रूट

कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण भारत में रेल संपर्क को बेहतर करने के लिए 3 वंदेभारत रेलगाड़ियों को रवाना किया।
यह ट्रेन नागरकोइल-मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम-तांबरम, तिरुवनंतपुरम-चारलापल्ली के बीच चलेंगी। इसके साथ ही इस दौरान त्रिशूर और गुरुवायूर के बीच चलने वाली एक नई पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह ट्रेन दक्षिण भारत के राज्यों के बीच आपसी संपर्क को बेहतर बनाएंगी। विशेषकर वंदेभारत ट्रेन के चलने से इन राज्यों में आने वाले बाहरी पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

Amrit Bharat Train : इन राज्यों को मिलेगा लाभ

नई चलाई गई ट्रेन दक्षिण भारत के राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच बेहतर यातायात को मजबूत करेंगी। इससे लंबी दूरी के साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी और अधिक बेहतर हो जाएगी। इससे यात्रियों के लिए सफर अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा। इन प्रयासों को दक्षिण भारत के व्यापार, शिक्षा, रोजगार के साथ सांस्कृतिक और पर्यटन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Amrit Bharat Train: Rail traffic will improve in South India, with the gift of 3 new Amrit Bharat trains.
दक्षिण भारत में बेहतर होगा रेल यातायात, 3 नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात

Amrit Bharat Train : रेहड़ी पटरी वालों के लिए ऋण व्यवस्था

इस दौरान प्रधानमंत्री ने शहरी आजीविका मिशन के तहत पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ किया। इससे रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वित्तीय लाभ दिया जाता है। यूपीआई से जुड़ी यह ब्याज-मुक्त रिवाल्विंग ऋण सुविधा है। इससे तत्काल नकदी प्रवाह की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान केरल राज्य के रेहड़ी-पटरी वालों सहित एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि ऋण वितरित किए गए।

Amrit Bharat Train : विज्ञान व नवाचार के क्षेत्र में बड़ी पहल

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए। तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता केंद्र (हब) की आधारशिला रखी। यहां बनने वाले इस हब से जीवन विज्ञान और जैव-अर्थव्यवस्था पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा आयुर्वेद जैसी पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी, संवहनीय पैकेजिंग और हरित हाइड्रोजन के साथ एकीकृत करेगा। स्टार्टअप निर्माण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देगा। यह अनुसंधान को बाजार के अनुकूल समाधानों और उद्यमों में बदलने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। इसको विज्ञान व नवाचार के क्षेत्र में बड़ी पहल माना जा रहा है।

Amrit Bharat Train : गरीबों को मिले 4 करोड़ घर

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार शहर के गरीब परिवारों के लिए गंभीरता से काम कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में गरीबों के लिए 1 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। इस मुहिम के तहत केरल राज्य में भी करीब सवा लाख शहरी गरीबों को पक्का दिया गया है। साथ ही गरीब परिवारों का बिजली बिल बचाने के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। आयुष्मान भारत से 5 लाख रुपये इलाज दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स फ्री कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button