Bbasketball player : हरियाणा में 114 करोड़ रुपये से सुधरेंगे 92 खेल स्टेडियम

खेल मैदानों में बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Bbasketball player : अपने खेल व खिलाड़ियों के लिए विश्व भर में अलग पहचान बाने वाले हरियाणा प्रदेश में अब खेल सुविधाओं को और अधिक किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने लोक निर्माण विभाग को 114 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इनसे 92 खेल स्टेडियमों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से काम का रही है। इसकी जानकारी प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने रोहतक जिला के लाखनमाजरा गांव में दी। लाखन माजरा गांव में खेल के दौरान बास्केटबाल खिलाड़ी पर पाेल गया था। इसमें राष्ट्रीय खिलाड़ी हार्दिक राठी की जान चली गई।

इस पर खेल मंत्री शोक जताने हार्दिक राठी के गांव पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल विभाग के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी खेल की बुनियादी सरंचना को मैंटेनैंस की आवश्यकता है, उसकी रिपोर्ट दें। (Sports In Haryana) उसको जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही इसको लेकर 28 नवंबर को समीक्षा बैठक भी बुलाई गई है। ताकि खेल सुविधाओं को और अधिक विस्तार देने की योजना बनाई जा सके।

Sports In Haryana : मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि खिलाड़ी हार्दिक राठी के गांव में पहुंचकर परिवार से मुलाकात की है। पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई हैं। (Hardik rathi) सरकार इस मुश्किल घड़ी में हार्दिक राठी के परिवार के साथ खड़ी है। मंत्री ने कहा कि हादसे की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं। जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हार्दिक राठी में देश का नाम रोशन करने की ललक थी।

114 करोड़ रुपये से सुधरेंगे 92 खेल स्टेडियम
114 करोड़ रुपये से सुधरेंगे 92 खेल स्टेडियम

Bbasketball player : पंजाब के मुख्यमंत्री का बयान राजनीति से प्रेरित

पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा इस हादसे पर जो बयान दिया गया है, वह राजनीति से प्रेरित है। भगवंत मान को ऐसे बयान देने की बजाए पंजाब के युवाओं के बारे में काम करना चाहिए। पंजाब में नशा गहरी जड़ें जमा चुका है। हर दिन कोई न कोई युवा नशे के कारण मौत का शिकार हो रहा है। भगवंत मान को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो नशे के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं उन पर भी हमले हो रहे है। वहां के फुटबाल और फैंसिंग के विश्व चैंपियन खिलाड़ी चाय की दुकान चलाने को मजबूर हैं। पंजाब प्रदेश में खिलाड़ियों को खेल कोटा निर्धारित होने के बाद भी कोई फायदा नहीं मिल रहा।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए अद्भुत खेल नीति बनाई है।खिलाड़ियों को नौकरी और कैश अवार्ड दिए जा रहे हैं। खेल बजट में खासी बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश के 92 स्टेडियमों के मैंटेनैंस के लिए 114 करोड़ रूपये पीडब्लूडी विभाग को जारी किए गए हैं। इनसे कार्य हो रहे हैं। पहले भी मैंटेनैंस के लिए आवश्यकता अनुसार राशि दी जाती रही है। उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री ने इस दुखद हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा कर दी थी।

Bbasketball player : जिला खेल अधिकारी हो चुके हैं सस्पेंड

इस मामले में सरकार गंभीरता से काम कर रही है। मामला सामने आने के बाद विभाग ने प्रोजेक्ट चीफ इंजीनियर और स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस अथारिटी आफ हरियाणा से समन्वय कर ऐसे उपकरणों की मरम्मत करने या बदलाव को प्राथमिकता से करवाने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बताया कि रोहतक के जिला खेल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button