Cold Alert : हरियाणा व यूपी में अब दिखेगा सर्दी का सितम

शीतलहर का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम

Cold Alert : जैसे-जैसे नया साल पास आ रहा है, सर्दी भी बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में हरियाणा व यूपी में अब सर्दी का सितम दिखेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD द्वारा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, गोड़ा सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि एक जनवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होना है। इससे मौसम में बदलाव का अनुमान है।

वहीं हरियाणा में चल रही कड़ाके की ठंड अभी बढ़ने वाली है। 27 दिसंबर को प्रदेश का सबसे ठंडी जगह नारनौल रही। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री तर्ज किया गया। अब 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की भी संभावना है। (weather update) हालांकि अभी तक हरियाणा के कुछ हिस्सों में दिन के समय धूप रहती है, लेकिन सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड चली रही है। कड़ाके की ठंड के साथ सुबह के समय हो रही धुंध भी परेशानी का सबब बनी हुई है। हरियाणा प्रदेश में अधिकतम तापमान औसत 18 से 25 डिग्री के बीच चल रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Cold Alert : यूपी के लिए अलर्ट

बदलते मौसम के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा यूपी के लिए अगले अलर्ट जारी किया गया है। इसमें गोरखपुर, बरेली और सहारनपुर समेत कई जिलों में मौसम काफी ठंडा होने की उम्मीद है। IMD ने ठंड के लिए आरेंज और येलो अलर्ट जारी का सावधान किया है। यूपी के तराई क्षेत्रों सहित पूर्वी और पश्चिमी यूपी में रात के साथ-साथ दिन में भी भयंकर ठंड रहेगी। (up weather update) दिन में धूप निकलने की उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी बहुत कम रहेगी। ऐसे में रेलमार्ग के साथ सड़क और हवाई मार्ग से यात्रा करने वालों को भी अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Cold Alert : इन जिलों में आरेंज अलर्ट

यूं तो मौसम पूरे उत्तर भारत में काफी ठंडा हो चला है, लेकिन उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग की चेतावनी आई है। इसके तहत देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा , बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्रो के लिए आरेंज अलर्ट दिया गया है। (UP COLD UPDATE) यहां ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी रहेगा। इसका असर दृश्यता पर साफ तौर पर रहेगा।

Cold Alert : हरियाणा व यूपी में अब दिखेगा सर्दी का सितम
Cold Alert : हरियाणा व यूपी में अब दिखेगा सर्दी का सितम

Cold Alert : इन जिलों में येलो अलर्ट

ओरेंज अलर्ट के साथ ही कुछ जिलों में यलो अलर्ट भी रहेगा। इनमें यूपी के कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही (संत रविदास नगर), हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी पर भी धुंध के कारण असर रहेगा।

Cold Alert : तराई वाले इलाकों में दिन में भी सर्दी

साथ ही उत्तर प्रदरेश के तराई वाले जिलों में घने कोहरे का असर और ठंड की मार एक साथ रहेगी। इन क्षेत्रों में यहां दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चल रहा है। इसके चलते धूप नहीं निकल रही। अब लोग सर्दी से हलकान हैं। ऐसे में IMD का कहना है कि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर कोल्ड डे का असर रहेगा।

Cold Alert : सर्दी भगाने के लिए अलाव का सहारा

भयंकर सर्दी के बीच लोगों को अपने दैनिक कार्य भी करने पड़े रहे हैं। ऐसे में जगह-जगह पर लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत का प्रयास करते हैं। इसके अलावा गर्म कपड़ों में लिपट कर ही लोग बाहर आ रहे हैं। इसका असर सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ रहा है। बस व रेलगाड़ियों में लोगों की संख्या कम हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button