CRSU Recruitment Update : जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में होंगी स्थाई बंपर भर्तियां

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुरू की प्रक्रिया, करीब 2 महीने पहले मिली थी सरकार से मंजूरी

CRSU Recruitment Update :  हरियाणा के जींद में स्थित चौधरी चौधरी रणबीर सिंह विवि में जल्द ही बंपर स्थाई भर्तियां होंगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीआरएसयू द्वारा भर्तियों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद भर्तियों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। करीब सात साल से चौधरी रणबीर सिंह विवि में भर्तियों पर रोक लगी हुई थी। करीब 2 महीने पहले सरकार ने रोक हटा दी थी। ऐसे में अब दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सीआरएसयू में होने वाली भर्तियां हर बार विवाद में फंस जाती हैं। ऐसे इस बार विवि प्रबंधन पिछली गलियों से सीखते हुए भर्ती पक्रिया करने जा रहा है। इसमें ऐसा कोई भी रास्ता नहीं छोड़ा जाएगा, जिससे भर्तियों को चुनौती दी जा सके। क्योंकि पिछली बार भर्ती प्रक्रिया बीच में ही रोक दी गई थी। इसके तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 12 पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया भी हो चुकी थी।

तभी इन भर्तियों पर सवाल उठे और उच्चतर शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। इसके चलते साक्षात्कार हो चुके उम्मीदवारों पर भी कोई फैसला नहीं हो सका। क्योंकि विवाद के चलते चयनित उम्मीदवारों की सूची के लिए तैयार किए गए परिणाम का लिफाफा भी नहीं खुल पाया। इसको लेकर साक्षात्कार देने वाले उम्मीदवारों ने अदालत की भी शरण ली है।

CRSU Recruitment Update: कुलपति ने दी भर्ती शुरू होने की जानकारी

सीआरएसयू में भर्ती प्रकिया को लेकर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डा. आरपी सैनी ने स्वयं जानकारी दी। यनूविर्सिटी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. सैनी ने कहा कि जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU) में अब रेगुलर स्टाफ भर्ती को लेकर लगी रोक हट गई है। इसके चलते अब जल्द ही यूनिवर्सिटी में नियमित भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

वीसी प्रो. आरपी सैनी कुछ दिन पहले भारतीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के प्रतिनिधि मंडल में जापान दौरे पर गए थे। इसके बाद विवि पहुंच कर उन्होंने अपने जापान दौरे के अनुभव सांझा किए। उन्होंने बताया कि CRSU ने बेहतर शिक्षा व शोध के क्षेत्र में काम करने के लिए जापान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ सांझेदारी की पहल की है। इसमें शैक्षणिक, शोध एवं कौशल-विकास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सांझेदारी बनेगी। इतना ही नहीं, चौधरी रणबीर सिंह विवि से आने वाले समय में योग्य शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक टूर के तहत विदेश भेजा जाएगा।

CRSU Recruitment Update: There will be permanent bumper recruitment in Chaudhary Ranbir Singh University of Jind.
जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में होंगी स्थाई बंपर भर्तियां

CRSU Recruitment Update : पिछली गलियों से ली सीख

इस दौरान कुलपति प्रोफेसर डा. आरपी सैनी ने कहा कि भूतकाल में भर्तियों को लेकर हुए विवाद को अब नहीं होने दिया जाएगा। क्योेंकि भर्ती पूरी पारदर्शिता और मैरिट पर होंगी। सरकार द्वारा बनाए सभी नियमों का पालन किया जाएगा। जिस भी वर्ग का जितना आरक्षण बनता है, उसको दिया जाएगा। उन्होंने स्वीकारा कि कई बार जातीय भावना के कारण इस प्रकार की गतलियां हो जाती हैं। इसके कारण पूरी प्रक्रिया प्रभावित होती है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। बिना किसी दबाव के भर्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल यूनिवर्सिटी में टीचिंग स्टाफ की करीब 80 और गैर शिक्षण स्टाफ की करीब 70 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।

CRSU Recruitment Update: बहुत लंबा चला विवाद

सीआरएसयू में भर्तियों का विवाद बहुत लंबा है। यानी कि जब भी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हुई है, सीआरएसयू में बड़ी उठापटक हुई है। इसके चलते विवि के प्रोफेसर और चयन समिति के बीच भी सीधा विवाद हुआ। तब विवि के प्रोफेसर डा. संदीप बेरवाल द्वारा वीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर भर्तियों में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इनता ही नहीं विवि के पूर्व रजिस्ट्रार डा. राजबीर सिंह मोर भी उनका समर्थन करने पहुंचे थे। भर्तियों में विवाद के बाद नियुक्तियां अटक गई और सीआरएसयू में स्टाफ की भारी किल्लत हुई। हालांकि अस्थाई भर्तियों के सहारे शैक्षिणक कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button