Dharmendra Passed Away : 65 साल का फिल्मी जीवन, धर्मेंद्र 400 करोड़ से अधिक के मालिक

क्या आपको पता है धर्मेंद्र का असली नाम

Dharmendra  He man : भारतीय सिनेमा में 65 साल तक राज करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब नहीं रहे। सोमवार को 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है। धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। फिल्मी जीवन में 65 साल तक जीने वाले धर्मेंद्र करीब 400 करोड़ रुपये अधिक के मालिक हैं।

उनके निधन से जहां धर्मेंद्र के लाखों फैंस निराश हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक राजनेताओं व फिल्मी हस्तियों ने शोक जताया है। धर्मेंद्र का फिल्मी जीवन बहुत लंबा रहा है। फिल्मों की तरह ही धर्मेंद्र निजी जीवन में भी बहुत ही कमाल के व्यक्ति रहे। उनकी जिंदादिली के लोग मुरीद हैं। (Dharmendera)

सिर्फ फिल्मी जगत के लोग ही नहीं, उनके फैंस भी धर्मेंद्र से काफी जुड़ाव रखते थे। फैंस तक धर्मेंद्र की पहुंच काफी आसान रहती थी। एक से बढ़ कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र ही-मैन के नाम से भी प्रसिद्ध हुए। धर्मेंद्र का असली नाम धर्म सिंह देओल है। हलांकि उनके फैंस व अन्य लोग उनको धर्मेंद्र के नाम से ही जानते हैं।

Dharmendra Passed Away : 1960 के दशक में बालीवुड में कदम रखने वाले धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस अगले महीने 25 दिसंबर को रिलीज होनी है। यह उनकी अंतिम फिल्म होगी। (Dharmendera) फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ धर्मेंद्र ने फिल्म मेकिंग में भी खास काम किया है। उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं। लंबे समय तक सुपरहिट हीरो रहने के साथ फिल्म निर्माण भी करने से धर्मेंद्र ने काफी कमाई की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार धर्मेंद्र की संपत्ति 335 से 450 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

 धर्मेंद्र : 65 साल का फिल्मी जीवन
धर्मेंद्र : 65 साल का फिल्मी जीवन

Dharmendra Passed Away : अभिनेता के साथ राजनेता भी

धर्मेंद्र अभिनेता के राजनेता भी रहे हैं। उन्होंने लोकसभा का चुनाव जीत कर देश की संसद में भी भाग लिया है। उनको असली नाम धर्म सिंह देओल है और वे राजस्थान के बिकानेर से सांसद रहे हैं। धर्मेंद्र मूल रूप से पंजाब के पास लुधियाना जिला के डांगो गांव से थे। (Dharmendera) हालांकि उनका शुरूआती जीवन साहनेवाल गांव में बीता। धर्मेंद्र ने लुधियाना के गांव ललतों कलां में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई की। यहीं पर उनके पिता स्कूल के प्रधानाध्यापक होते थे। धर्मेंद्र ने फगवाड़ा से 1952 में फगवाड़ा में मैट्रिक की शिक्षा ग्रहण की।

Dharmendra Passed Away : दिलीप कुमार के फैन थे धर्मेंद्र

हालांकि धर्मेंद्र के आज लाखों फैंस हैं, लेकिन धर्मेंद्र स्वयं दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन रहे हैं। एक किस्सा यह भी है कि धर्मेंद्र अपने पंसीददा हीरो दिलीप कुमार से मिलने के लिए अचानक उनके घर में घुस गए थे। क्योंकि दिलीप कुमार को वे अपना आदर्श मानते थे, ऐसे में वे उनके घर में घुस गए। (Dharmendera) दिलीप कुमार की आत्मकथा The Substance and the Shadow में भी इस किस्से को बताया गया है। जब धर्मेंद्र सेकेंड इयर में पढ़ते थे, पहली बार मुंबई पहुंचे। उनकी इच्छा दिलीप कुमार से मिलने की थी और वे दिलीप कुमार के घर में घुस गए।

Dharmendra Passed Away : 1960 में शुरू किया अभिनय

धर्मेंद्र का फिल्मी जीवन बहुत लंबा रहा है। उन्होंने 1960 में फिल्मों में काम शुरू किया। इस दौरान एक से बढ़ कर एक सुपरहिट फिल्में भी दी। हालांकि धर्मेंद्र की पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे रही। इसके बाद 1961 में बाय फ्रेंड में भी काम किया। (Dharmendera) अपने फिल्मी जीवन में धर्मेंद्र जीवन भर काम करते रहे। अभी भी उनकी फिल्मी ईक्कसीस अगले अगले महीने रिलीज होने वाली है। शोले जैसी महान फिल्म में उनके जबरदस्त अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। हालांकि धर्मेंद्र की फिल्मों की सूची बनाना आसान नहीं है।

Dharmendra Passed Away : फूल और पत्थर से मिली ही-मैन की पहचान

धर्मेंद्र को बालीवुड में ही-मैन के नाम से भी जाना जाता है। उनको यह नाम 1966 में आई फिल्म फूल और पत्थर से मिला। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने एक सीन के दौरान अपनी शर्ट उतार दी थी।शटर्लेस तस्वीरों ने उन्हें काफी प्रसिद्ध बना दिया। यही वह फिल्म है, जिसने धर्मेंद्र को एक्शन हीरो के रूप में पहचान दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button