Ebike Didi Yojana : महिलाओं को सशक्त बनाएगी ई-बाइक दीदी योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी

दिल्ली में सरकार ला रही है नई योजना महिलाओं को सुविधा देने पर हो रहा विचार

Ebike Didi Yojana : दिल्ली जैसे शहर में जहां महिलाओं के लिए काम के अनेक अवसर हैं, वहीं परिवहन सुविधा को लेकर हमेशा असमंजस और असुरक्षा रहती है। इस समस्या का समाधान भी अब दिल्ली सरकार करने जा रही है। इसके तहत दिल्ली में ई-बाइक दीदी योजना शुरू करने का विचार कर रही है। इसके तहत महिलाओं को दुपहिया ई-बाइक चलाकर जहां कमाई होगी, वहीं दूसरी महिलाओं को बेहतर व सुरक्षित यातायात की सुविधा भी मिल पाएगी।

इस योजना के पीछे दिल्ली सरकार की मंशा है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। इससे महिलाएं सशक्त तो होंगी ही, वे घर से निकलने पर स्वयं सुरक्षित भी महसूस करेंगी। इसको दिल्ली सरकार द्वारा ई-बाइक दीदी योजना का नाम दिया जा सकता है। योजना है कि महिला ड्राइवर दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन चलाएंगी।

योजना के बारे में अभी सरकार विचार कर रही है। इसको मूर्त रूप देने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस योजना से महिलाओं को महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक, प्रदूषण रहित परिवहन सुविधा देने की तैयारी है। इसके तहत मिलाएं अपने ई-बाइक से महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। यह राइडर महिलाएं प्रशिक्षित होंगी। इसके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक का प्रयोग होगा। इससे महिलाओं को उनके आफिस या मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने व वापस घर लाने का काम किया जाएगा। जिस प्रकार महिलाएं आटो या टैक्सी चलाकर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचा रही हैं, इसी प्रकार इस योजना के तहत दो पहिया वाहन से महिलाओं को अपने कार्य स्थल या घर जाने की सुविधा मिलेगी।

ई-बाइक दीदी योजना

दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि यह योजना दिल्ली में महिलाओं को ऐसी यातायात व्यवस्था उपलब्ध करवाना है, जिससे वे सुरक्षित रूप से अपने कार्य स्थल या घर तक पहुंच सकें। इस योजना के तहत ई-बाइक या स्कूटर राइडर महिला का होगा। इसके लिए सरकार वित्तीय सहायता देने पर विचार कर सकती है। इससे महिलाएं नया वाहन भी खरीद कर काम शुरू कर सकेंगी।

प्रदूषण का स्तर कम करने की योजना

एक ओर जहां महिलाओं को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी, वहीं दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी सुधरेगा। क्योंकि इस योजना के तहत सिर्फ ई-बाइक या स्कूटर को ही शामिल किया जा रहा है। हालांकि शुरूआत में इसको कुछ स्थानों के लिए शुरू किया जा सकता है। इसके परिणामों के आधार पर आगे की योजना बनेगी। वहीं इसमें महिलाएं कितनी रूचि लेती हैं, यह भी समय ही बताएगा।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम

यह फैसला सरकार द्वारा दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के तहत लिया जा रहा है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह पहल जहां महिलाओं को बेहतर यातायात की सुविधा देगी, वहीं महिलाओं की सुरक्षा भी मजबूत करेगी। क्योंकि राइडर भी महिला ही होंगी। इसके लिए विभिन्न जरूरी मानकों व किराये को लेकर चर्चा चल रही है। इसके लिए जरूरी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से योजना को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए दिल्ली सरकार ने भारत टैक्सी के साथ MOU भी किया है। ऐसे में यह योजना भी भारत टैक्सी की तर्ज पर हो सकती है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ महिला यात्रियों को मिलेगी।

कौन बन सकेगा राइडर

अभी तक योजना को लेकर हुई चर्चा के अनुसार इसके तहत 18 साल से 40 साल तक की ऐसे महिलाओं को राइडर बनाया जाएगा, जो वाहन चलाने में पारंगत होंगी। सिर्फ दिल्ली की महिलाओं को ही राइडर बनाया जाएगा। इस योजना के तहत राइडर बनने वाली महिलाओं के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। हालांकि योग्यता के अन्य मापदंड अभी तय किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button