Film Update : सलमान खान के साउथ कनेक्शन से फैंस डरे

साउथ फिल्म में काम करे को लेकर प्रसंशकों की सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी

Film Update : हाल ही में समाचार आए कि बालीवुड के सुपर हीरो सलमान खान दिल राजू के साथ मिलकर तमिल साउथ फिल्म करने जा रहे हैं। सलमान खान ने यह तेलगु फिल्म करने का फैसला ले तो लिया, उनके फैंस साउथ फिल्म करने से डर गए हैं। इस फिल्म की भूमिका अक्टूबर महीने में शुरू हुई थी, जब सलमान खान तेलंगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिले। उनकी मुलाक़ात के बाद चर्चा शुरू हुई कि सलमान खान प्रोड्यूसर दिल राजू की बड़ी फिल्म करने जा रहे हैं।

अब अभिनेता सलमान खान ने फिल्म को मंजूरी दे दी है। जैसे ही यह खबर बाहर आई, सलमान के फैंस इससे डर गए। प्रसंशकों को डर है कि इस फिल्म की हालत भी उनकी फिल्म सिकंदर जैसी न हो जाए। यह फिल्म कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। उल्टा इससे सलमान खान को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इसके चलते ही सलमान खान के फैंस उनके साउथ कनेक्शन के कारण असमंजस में हैं। उनके तेलुगु निर्देशक के साथ काम करने बात होते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

Film Update : एक फैन तो यहां तक लिख दिया कि डायरेक्टर के तौर पर वामशी पैडीपल्ली कबीर सिंह की तरह हैं। प्लाट अच्छा हो, तो स्क्रीनप्ले धीमा सा रखते हैं। फैन ने लिखा कि उन्हें नहीं लगता ये सलमान के लिए यह फिल्म सही होगी। हालांकि यह भी लिखा गया कि यदि सलमान दखलंदाज़ी नहीं करें और वामशी को अपने अनुसार काम करने दें, तो वे उन्हें ब्लाकबस्टर देंगे।

सलमान खान के साउथ कनेक्शन से फैंस डरे
सलमान खान के साउथ कनेक्शन से फैंस डरे

Film Update :  प्रभास की फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही 160 करोड़ कमाए

वहीं फिल्म जगत की बड़ी खबर यह भी है कि प्रभास की फिल्म स्पिरिट ने रिलीज से पहले ही 160 करोड़ रुपये कम लिए हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल भी खत़्म नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्पिरिट की OTT डील की गई हैं। एक प्लेटफार्म ने 160 करोड़ रुपये में फिल्म के डिजिटल राइट्स ख़रीदे हैं। वहीं प्रभास की दो फिल्में दी राजा साब और फौजी को लेकर अभी तक बात आगे नहीं बढ़ पाई है। स्पिरिट में प्रभास के साथ संदीप रेड्डी का भी काम देखने को मिलेगा। इसका मुख्य कारण यही बताया जा रहा है। स्पिरिट फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये रखा गया है। ऐसे में फिल्म ने शूटिंग शुरू होते ही बजट की आधी से ज़्यादा लागत एक ही डील में पूरी कर ली है। पूर्व की बात करें तो पुष्पा 2 को 275 करोड़, RRR को 325 करोड़ और कल्कि 2898 को 375 करोड़ रुपये की कमाई किल चुकी है।

Film Update : विजय सेतुपति जेलर 2 में करेंगे कैमियो

वहीं साउथ सिनेमा से खबर है कि रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में विजय सेतुपति कैमियो करने वाले हैं। ट्रैक टालीवुड के अनुसार इस भूमिका के लिए पहलीे पहले बालाकृष्ण को लेने के लिए आफर किया, लेकिन डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की उनसे मुलाक़ात होने के बाद भी बात नहीं बन पाई। ऐसे में विजय सेतुपति को कैमियो के लिए चुना गया है। इसमें उनकी भूमिका पावरफुल पुलिस अधिकारी के रूप में होगी। भूमिका बेशक छोटी रहेगी, लेकिर रहेगी दमदार। साउथ की फिल्मों को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button