first bamboo airport terminal : बांस बना गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल

देश में पहली बार बनी ऐसा ढांचा, 140 मीट्रिक टन बांस का हुआ प्रयोग

first bamboo airport terminal : अब तक हम देश के पूर्वी क्षेत्रों में जाकर वहां बांस से बने घर व पुल देख कही राेमांचित होते थे, लेकिन अब पूर्वी क्षेत्रों की यात्रा को राेमांचित करने के लिए एयरपोर्ट का टर्मिनल भी बनाया गया है। देश के पूर्वी क्षेत्र अपनी अदभुत प्राकृतिक सौंदर्य छटा के लिए जाने जाते हैं। अब यहां विकास परियोजनाओं को भी इसी प्राकृतिक सामग्री से नया रूप दिया जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण है असम के गुहाटी एयरपोर्ट बना बना नया टर्मिनल। इस टर्मिनल को पूरी तरह से बांस से बनाया गया है।

इसमें 140 मिट्रिक टन बांस का प्रयोग किया। इसके बाद यह देश का सबसे अनोखा टर्मिनल बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया है। असम के गुवाहटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नया टर्मिनल बनाया गया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किया। यह टर्मिनल प्रकृति आधारित थीम के आधार पर तैयार किया गया है। इस श्रेणी में शामिल होने वाला यह देश का पहला एयरपोर्ट टर्मिनल बन गया है।

इस टर्मिनल के निर्माण में 140 मीट्रिक टन बांस का प्रयोग हुआ है। यह असम राज्य की जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला स्थान भी बना गया है। 4000 करोड़ रुपये से यह टर्मिनल बना है। इस टर्मिनल की वास्तुकला व निर्माण दोनों ही अपने आप में खास हैं।

first bamboo airport terminal : इस डिजाइन में झलकती है असम की पहचान

गुवाहटी में बने इस टर्मिनल की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें असम राज्य की पहचान झलकती है। यहां बांस के साथ-साथ स्थानीय पौधे भी लगाए गए हैं। टर्मिनल के अंदर ही ग्रीन एरिया भी दिया गया है, जिससे यहां आने वालों को अलग एहसास होगा। हालांकि गुवाहटी में पहले से ही अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है, लेकिन अब इसका नया टर्मिनल बनाया गया है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किया। इस टर्मिनल में शेप स्ट्रक्चर से लेकर ओपन स्पेस और बांस के प्राकृतिक रंगो को समावेश बहुत ही खास है। बांस से बनाए गए ऊंचे पिल्लर इसकी छटा को और भी बढ़ा रहे हैं। साथ ही बांस बसे बनी छतें असम की पारंपरिक शिल्पकला के दर्शन करवा रही हैं।

बांस बना गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल
बांस बना गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल

first bamboo airport terminal : जंगल जैसा फील

चूंकि टर्मिनल को बांस से बनाया गया है, ऐसे में यह जंगल जैसा फील देता है। इसके लिए पूरे टर्मिनल को खास अंदाज से तैयार किया गया है। इसका डिजाइन इसे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से प्रेरित है। इसमें यहां की हरियाली, जापी आकृतियां, प्रतीकात्मक गैंडा के साथ्ज्ञ 57 आर्किड प्रेरित कालम बनाए गए हैं। यह कोपऊ फूल को की आभा बना रहे हैं। यहां बनाए गए विशेष जंगल में एक लाख देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।

first bamboo airport terminal : मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

गुवाहटी एयरपोट्र के इस नए टर्मिनल की बनावट विशेष होने के साथ-साथ यहां की सुविधाएं भी खास रहेंगी। इस टर्मिनल को 1.4 लाख वर्ग मीटर में बनाया गया है। हर साल 1.3 करोड़ से ज्यादा यात्रियों की क्षमता रखता है। यह टर्मिनल कई कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। जहां एक ओर असम की सांस्कृतिक विरासत यहां दिख रही है, वहीं आधुनिक सुविधाओं के साथ तकनीक और डिजिटल कारिगरी भी साफ दिख रही है। टर्मिनल की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए बाडी स्कैनर की सुविधा भी दी गई है। इससे सुरक्षा जांच में तेजी आएगी। आटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा फास्ट-ट्रैक इमिग्रेशन भी तैयार किया गया है।

first bamboo airport terminal : असम के पर्यटन उद्योग के लिए नया सुत्रपात

बेशक असम पहले ही काफी खूबसूरत है और यह टर्मिनल इसकी सुंदरता को और अधिक बढ़ाएगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रात के समय जब टर्मिलन पूरी तरह जगमगाएगा, इसकी छटा देखते ही बनेगी। प्राकृतिक सामग्री और आधुनिक तकनीक का यह मिश्रण अपने आप में अनोखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button