दंगल फिल्म की गीता फोगाट एक्ट्रेस जायरा वसीम ने निकाह कर सांझा की तस्वीरें
18 साल की उम्र में बालीवुड को कहा बाय बाय
द स्काई इज पिंक फिल्म भी किया था कमाल का काम 18 साल की उम्र में बालीवुड को कहा बाय बाय
बड़े पर्दे की चर्चित एक्ट्रेस जायरा वसीम के निकाह की तस्वीरें स्वयं उन्होंने सार्वजनिक की हैं। जायरा वसीम आमिर खान की चर्चित फिल्म दंगल में गीता फोगाट की भूमिका निभा चुकी हैं। उन्होंने अपने सोसल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। बहुत ही छोटे से फिल्मी करियर में दमदार काम से चर्चा में रही जायरा वसीम ने महज 18 साल की उम्र में फिल्मों को बाय बाय कह दिया था।
जायरा वसीम के सोसल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने अपने पति के साथ तस्वीर सार्वजनिक की हैं। इस पर उनके फैंस उन्हें शादी की मुकारकबाद दे रहे हैं। दीवाली से ठीक पहले उनका निकाह हुआ है। जायरा वसीम ने दंगल फिल्म डेब्यू की थी। यह फिल्म न सिर्फ महिलाओं के संघर्ष के लिए चर्चित रही, वहीं इस फिल्म ने 2000 करोड़ का कारोबार भी किया था। जायरा वसीम के करियर की दूसरी फिल्म भी काफी चर्चित रही और बाक्स आफिस पर भी अच्छा खास प्रदर्शन किया। उनकी तीसरी फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई, लेकिन यह तीन फिल्म करने के बाद उन्होंने बालीवुड को बाय बाय कह दिया था। जिन तीन फिल्मों में जायरा वसम ने काम किया, उन तीनों ने ही बालीवुड में अपनी विशेष पहचान छोड़ी और इनसे काफी हलचल रही। लंबे समय तक फिल्मी चर्चाओं से दूर रहने के बाद फिर से जायरा वसीम अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने स्वयं ही अपने निकाह की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से फेंस तक पहुंचाई हैं।
जायरा वसीम को बेशक दंगल फिल्म के लिए अधिक जाना जाता है, लेकिन उनको इससे भी अधिक प्रसिद्धी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काय इज पिंक से मिली। उन्होंने इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय किया था। जायरा वसीम ने द स्कायी इस पिंक फिल्म में आयशा चौधरी का किरदार निभाया था। यह फिल्म परिवारिक इमोशन की यात्रा पर आधारित थी। इस फिल्म में वे प्रिंयका चोपड़ा की बेटी की भूमिका में नजर आई। यह फिल्म कमाई के मामले में भी ठीक रही और इससे जायरा वसीम को नई पहचान मिली।
धर्म के रास्ते पर चलने के लिए छोड़ा फिल्मी सफर
जायरा ने अपने सोसल मीडिया अकाउंट पर ही फिल्में छोड़ने की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने कहा था कि वे धर्म के रास्ते पर चलना चाहती हैं। हालांकि उनका फिल्मी करियर बहुत अच्छा चल रहा था। इसी बीच उन्होंने अचानक वालीवुड को छोड़ने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद जायरा ने अब निकाह कर नई जिंदगी की शुरूआत की है। इसके लिए उनके फैंस बधाई भी दे रहे हैं।जायरा की पोस्ट में लिखा कुबूल है

निकाह को लेकर पहले खास चर्चा नहीं रही, लेकिन जायरा वसीम ने अपने सोसल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कुबूल है। शुक्रवार की रात जायरा वसीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपने निकाह की फोटो सार्वजनिक की। इनमें से एक फोटो में जायरा निकाहनामे पर हस्ताक्षर कर रही कर रही हैं। हालांकि इसमें उनका वह उनके शोहर का चेहरा नहीं दिख रहा है। इसके साथ सार्वजनिक की गई दूसरी फोटो में वह अपने पति के साथ हैं। जायरा ने निकाह केे दौरान लाल जोड़ा पहना हुआ है। इसके साथ ही उनहोंने लिखा भी है कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है।
चार साल ही रहा फिल्मी सफर
जायरा वसीम ने 2016 में आमिर खान की दंगल की। इसके अगले साल सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म की। यह दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही। उनके दमदार अभिनय के कारण खास पहचान बनी और फैंस के बीच में काफी लोकप्रिय हुई। उनके अभिनय के लिए आज भी उन्हें फैंस याद करते हैं। इसके अलावा 2019 में प्रियंका चोपड़ा द्वारा बनाई गई फिल्म द स्काय इज पिंक फिल्म जो द स्काय इज पिंक भी जायरा नजर आई। उनका फिल्मी सफर केवल चार साल ही रहा। हालांकि उन्होंने महज 16 साल साल की उम्र में ही फिल्मी सफर शुरू किया था। इस दौरान उनके काम काे हर हो तारीफ ही मिली।










