GATE 2026 Exam : कल से स्टार्ट होंगे IIT गेट एग्जाम, क्या ले जा सकते हैं, क्या नहीं

पढ़ लें ये जरूरी नियम

GATE 2026 Exam : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का एग्जाम 7 फरवरी 2026 से स्टार्ट होने जा रहे है। इस एग्जाम को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी आयोजित करवा रहा है। बता दें कि यह परिक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को होगी।

पूरे देश में यह परिक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होने वाली है, जिन अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम के लिए रजिस्टर कराया है, उन्हें एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज सत्यापन करने के बाद ही हॉल में आने की परिमिशन दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर डिटेल्स भी स्वयं ही चेक करनी होगी। साथ ही उस पर लिखे नियमों का पालन अवश्य करना होगा।

GATE Exam 2026 एग्जाम शेड्यूल जानें

बताते चलें कि GATE 2026 का एग्जाम हर दिन दो शिफ्ट में होगी। दोपहर की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड पर अपनी सही एग्जाम डेट, शिफ्ट टाइमिंग और केंद्र का पता अवश्य चेक करना चाहिए।

GATE 2026 Exam IIT GATE exam starts tomorrow, what can be carried and what cannot be
GATE 2026 Exam IIT GATE exam starts tomorrow, what can be carried and what cannot be

GATE Exam 2026 : केंद्र पर प्रवेश होने के नियम

विद्यार्थियों को सुनिश्चित कर दें कि वह एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 से 90 मिनट पहले परिक्षा केंद्र पर जरुर पहुंच जाएं। ताकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट चेकिंग बिना किसी समस्या के पूरी हो सके। गेट बंद होने के समय के बाद एंट्री की परिमिशन नहीं दी जाती है। इसलिए कैंडिडेट्स को लास्ट मिनट स्ट्रेस से बचने के लिए उसी हिसाब से अपना ट्रैवल योजना कर लें।

GATE Exam 2026: परिक्षा केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेज

  • आप आपके पास GATE 2026 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जरुर रखें।
  • आप एक ओरिजिनल और वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ जरुर लेकर जाएं।
  • फोटो ID वही होनी चाहिए जो रजिस्ट्रेशन के दौरान आपके द्वारा उपयोग की गई थी।
  • परिक्षा केंद्र जाने से पहले आपको एडमिट कार्ड में दी गई गाइडलाइंस भी पढ़नी चाहिए।

GATE Exam 2026 : क्या-क्या नहीं ले जा सकतें ?

आप सभी विद्यार्थियों को सूचित कर दें कि, परिक्षा केंद्र के अंदर कुछ चीजें ले जाना पूरी तरह मना है। इनमें मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पर्सनल कैलकुलेटर, किताबें, नोट्स, बैग और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल हैं। कैंडिडेट्स को एग्जाम हॉल में किसी भी तरह का स्टडी मटीरियल ले जाने की परिमिशन नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button