Gold and Silver prices : फिर गिरे सोने चांदी के भाव
सोने की कीमत 2 हजार और चांदी 5 हजार रुपये सस्ती
Gold and Silver prices : रिकार्ड कीमत वृद्धि के बाद अब सोने व चांदी के भाव कम हो रहे हैं। 16 नवंबर को भी सोने व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। रविवार की छुट्टी के बाद जैसे ही बाजार खुला, दोनों धातुओं की कीमत में कमी देखी गई। सोने की कीमत 2 हजार तो चांदी 5 हजार रुपये सस्ती हुई है। हालांकि अभी भी सोने की कीमत दो महीने पहले के मुकाबले काफी अधिक चल रही है।
सोने व चांदी के भाव पर नजर रखने वाली साइट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार 17 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 22 हजार 714 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी की कीमत 1 लाख 54 हजार 130 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इससे एक दिन पहले ही चांदी 1 लाख 59 हजार रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1 लाख 24 हजार 794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। ऐसे में दोनों धातुओं की कीमत में काफी कमी आई है।
Gold and Silver prices : 2025 में 46 हजार रुपये बढ़ी सोने की कीमत
यह साल सोने की कीमतों को लेकर काफी अलग रहा है। इस साल में सोने की कीमत काफी अधिक बढ़ी हैं। 2025 की बात करें तो शुरुआत से अब तक सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 46 हजार रुपये तक अधिक हो चुकी हैं। इस साल की शुरूआत की बात करें तो 1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76 हजार 162 रुपये थी। यह अब 1 लाख 22 हजार 714 रुपये तक पहुंच चुकी है। इन 11 महीने महीने के दौरान सोना 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। इसकी तुलना पिछले सालों से की जाए तो यह वृद्धि सबसे अधिक कही जा सकती है।

Gold and Silver prices : चांदी 68 हजार रुपेय चढ़ी
इसी साल के दौरान 11 महीनों में चांदी ने भी लंबी छलांग लगाई है। चांदी की कीमत 68 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं। इस साल की शुरूआत में 1 जनवरी 2025 को चांदी 86 हजार 17 रुपये किलोग्राम के भाव में मिली थी। वहीं अब यह बढ़ कर 1 लाख 54 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक चली गई है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी यह वृद्धि काफी अधिक है।
Gold and Silver prices : कीमतों में बदलाव की उम्मीद
हालांकि सोने व चांदी की कीमतों में लगातार कमी देखी जा रही है, लेकिन अभी कीमत स्थित होने का अनुमान नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि अभी कीमतों में लगतार बदलाव देखने को मिलेगा। भारत में शादियों की सीजन चल रहा है, इसका असर भी सोने व चांदी की कीमतों पर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोना अब अपना बेस प्राइस 1 लाख 25 हजार रुपये के आसपास ही रखेगा।
Gold and Silver prices : सोने की खरीद में सावधानी जरूरी
चूंकि सोना व चांदी काफी महंगे हो चले हैं, ऐसे में ग्राहकों को भी अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इसमें जरा की मिलावट भी भारी पड़ सकती है। इसके लिए जरूरी है कि जब भी सोना खरीदें, ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हालमार्क जरूर सुनिश्चित कर लें। यह सोने की शुद्धता का प्रतिक है। साथ ही यह भी जांच लें कि हालमार्क लगाने वाले पंजीकृत हैं या नहीं। कई बार नकली होलमार्क का खेल भी ग्राहकों के साथ हो जाता है। इसके लिए पूरी तरह जांच पड़ताल जरूरी है। इसके लिए आनलाइन जांच की जा सकती है। इससे यह पता चल सकेगा की हालमार्क सही प्रकार से पंजीकृत है या नहीं। इसके लिए ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) वेबसाइट से जांच की जा सकती है। इससे हालमार्क ज्वेलरी आनलाइन चेक हो जाएगी। इसक लिए BIS पोर्टल पर जाकर हालमार्क वेरिफिकेशन सेक्शन का चुनाव करें। यहां पर आभूषण पर लगी स्टांप पर दर्ज यूनीक हालमार्क नंबर को दर्ज कर दें। इससे इस हालमार्क के बारे में पूरा विवरण प्रदर्शित हो जाएगा। यहां से पता लग जाएगा कि हालमार्क सही है या नहीं।











Gyyydwhdsjiwhdwuj idwihfweufhqwhi hwqihdwqdhwqidhqwui uqwhdhfwifhwqhdwqhdwqiuhf pdpwfihhfiwjs theharyanadiary.com