Toll Tax New Rule : टोल नियम में होगा यह बड़ा बदलाव, पूरी तरह से बंद होगा कैश भुगतान

यूपीआई से भुगतान करने पर भी लगेगा 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स

Toll Tax New Rule : नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा टोल नियम में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। यह बदलाव 10 अप्रैल से प्रभावी होगा। अब कैश में टोल टैक्स भुगतान पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके स्थान पर यूपीआई से टोल टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। टोल टैक्स से भुगतान करने पर भी 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स देना होगा। ऐसे में अब वाहन चालकों को टोल भुगतान के लिए फास्टैग ही अपनाना होगा। ऐसा नहीं करने पर टोल टैक्स काफी महंगा होगा।

आज के समय में हर किसी को समय-समय पर अपनी गाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करना होता है। कुछ लोग कभी-कभार ही अपनी गाड़ी लेकर बाहर निकलते हैं, ऐसे में वे सोचते हैं कि उन्हें फास्टैग की जरूरत नहीं है। ऐसे में उनको भी अब फास्टैग की व्यवस्था करनी होगी।

क्योंकि ऐसा नहीं करने पर टोल टैक्स बहुत अधिक महंगा होने वाला है। हालांकि सरकार द्वारा पिछले समय में टोल टैक्स नियमों में कई बदलाव किए हैं। इसके तहत ही अब 10 अप्रैल से नया बदलाव किया जा रहा है। इससे टोल पर कैश भुगतान को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। इसके स्थान पर फास्‍टैग या यूपीआई के माध्यम से ही टोल प्‍लाजा पर टोल टैक्स का भुगतान हो सकेगा।

यूपीआई से 25 प्रतिशत महंगा होगा सफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 अप्रैल से होने वाले नए बदलाव के तहत कैश भुगतान पूरी तरह से बंद हो जाएगा। यदि कोई वाहन चालक FASTag की जगह यूपीआई से टोल टैक्‍स की राशि चुकाता है तो उसे 25 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। यानी जिस टोल प्लाजा पर फास्‍टैग के माध्यम से 100 रुपये टोल बनता है, उसी पर यदि यूपीआई से भुगतान होता है तो यह राशि 125 रुपये हो जाएगी। ऐसे में 25 प्रतिशत राशि अधिक लगने वाली है।

भुगतान का आसान माध्यम है FASTag

वहीं फास्टैग से टोल टैक्स का भुगतान करना काफी आसान होता है। क्योंकि इसमें समय व पैसे दोनों की बचत होती है।
हालांकि सरकार द्वारा पहले ही देश भर में FASag अनिवार्य किया गया है, लेकिन कुछ लोग अभी भी कैश में टोल टैक्स का भुगतान करते हैं। इससे उस वाहन के साथ-साथ उसके पीछे वाले अन्य वाहनों को भी अधिक समय लगता है। वहीं कैश में पैसे वापस देने का भी समय

टोल प्लाजा पर भी शुरू होगी AI तकनीक

वहीं देश में अब टोल प्लाजा भुगतान को और भी अधिक तेज करने के लिए AI तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा। इसके तहत गाड़ी रोकने की भी जरूर नहीं पड़ेगी। अभी की व्यवस्था के अनुसार गाड़ी को टोल टैक्स भुगतान के लिए रोकना पड़ता है।

इससे फास्टैग स्कैन होता है और राशि का भुगतान हाेता है। अब यह व्यवस्था भी बदलने वाली है। क्योंकि इसकी जगह अब Multi-Lane Free Flow (MLFF) तकनीक शुरू होने जा रही है। इसमें AI आधारित ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) सैटेलाइट तकनीक के साथ वर्तमान FASTag का एकीकृत प्रयोग एक साथ होगा। इसके शुरू होने से चालक को गाड़ी टोल प्लाजा पर रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि कोई गाड़ी 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही है तो भी टोल टैक्स का भुगतान हो जाएगा।

पहचान पत्र दिखाकर निकलना बदं

साथ ही टोली नियम में यह बदलाव किया गया है कि अब निजी गाड़ी में पहचान पत्र दिखा कर फ्री नहीं निकल पाएंगे। अब प्राइवेट गाड़ियों में यह सुविधा नहीं मिलेगी। नए नियम के तहत ऐसी गाड़ियों को ही बिना टोल टोल टैक्स दिए भुगतान की अनुमति मिलेगी, आधिकारिक रूप से मान्य Exempted FASTag होगा। ऐसे में जो लोग गलत तरीके से टोल टैकस में का लाभ लेते थे, उन पर भी रोक लग जाएगी। अब निजी काम के लिए इस प्रकार के टोल बचाने की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button