Gold Silver Price : हरियाणा में अढाई लाख के करीब पहुंचे चांदी के भाव
देखें सोना चांदी के ताजा प्राइस
Gold Silver Price : हरियाणा समेत देश भर में सोने चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमतें ओवरआल की बात करें तो 2 लाख 28 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास हैं लेकिन हरियाणा में ये कीमतें अढाई लाख का आंकड़ा छूने के करीब हैं। आगामी दिनों में भाव और बढ़ने की आशंका है। आइए जानते हैं आज के सोना चांदी के ताजा भाव क्या रहे।
हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास (sone ka bhav) चल रहा है। हालांकि लोकल मार्केट और अलग-अलग शहर के हिसाब से रेट थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। हरियाणा में (chandi ka bhav) चांदी का भाव 2 लाख 35 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। शहर के हिसाब से थोड़ा बहुत रेट ऊपर नीचे हो सकता है।
Gold Silver Price : देश भर के ओवरऑल सोना चांदी के भाव यहां देखें
वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक (Gold Silver Price today) 24 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक 1 लाख 37 हजार 956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह जब मार्केट खुली तो 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 36 हजार 700 के आसपास थी।
दिन भर में सोने की कीमतें बढ़ती रही और मार्केट बंद होने तक एक हजार से ज्यादा बढ़ गई। आज और कल बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यह भाव मान्य रहेगा। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है और यह अब तक का सर्वाधिक उच्चतम प्राइस है।
आज का सोने का भाव (Gold Silver Price)
सोना 24 कैरेट: 137956 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 137404 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 126368 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 103467 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 80704 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold Silver Price : चांदी किस भाव पर बिक रही
Silver Price Today : देश भर में चांदी महंगी हो चली है। इसी महीने 2 लाख का आंकड़ा क्रॉस किया था और महीना समाप्त होते-होते अढ़ाई लाख रुपए प्रति किलो का आंकड़ा छूने के करीब चांदी पहुंच गई है। इतना ज्यादा उछाल अब से पहले कभी नहीं देखा गया था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक कीमत बढ़कर 2,28,107 रुपये किलो हो गई।










