Holi Special Bus In UP : होली पर उत्तर प्रदेश में रोडवेज की खास तैयारी, चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

विभिन्न डिपो ने तैयार किया प्लान, दिल्ली व आगरा जैसे शहरों तक चलेंगी सेवा

Holi Special Bus In UP : हाेली के मौके पर लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज ने खास प्लान तैयार किया है। इसके तहत अलग-अलग रूटाें पर बस चलाने की योजना बनाई गई है। दिल्ली व आगरा सहित विभिन्न शहरों के लिए चलाई जाने वाली बसों का शेड्यूल भी तैयार किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी के फतेहपुर से 26 बसों का संचालन किया जाएगा।

दरअसल काफी लोग अपने घरों से दूर काम करते हैं। हाेली के मौके पर वे अपनों के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं, लेकिन उनको घर पहुंचने के लिए सुविधा नहीं मिल पाती। हालांकि लंबी दूरी की यात्रा तो लोग ट्रेन से करते हैं, लेकिन उनको आगे सहायक रूट पर भी सुविधा की जरूरत होती है। इसको देखते हुए यूपी रोडवेज ने यह फैसला लिया है।

फतेहपुर से 4 रूट निर्धारित

होली पर विशेष बसों का संचालन करने के लिए फतेहपुर रोडवेज विभाग द्वारा आगरा, दिल्ली, बलिया व देवरिया रूट पर विशेष बस चलाई जाएंगी। 1 मार्च से इन रूटों पर बस संचालित होंगी, ताकि लोग अपने घरों को जा सकें। वापसी के लिए भी यह सेवा 9 मार्च तक जारी रहेगा। इसके तहत दिल्ली रूट पर 12, आगरा रूट पर 10, बलिया रूट पर 2 और देवरिया रूट पर 2 बस चलाई जाएंगी। कुल 26 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।

लखनऊ परिक्षेत्र में चलेंगी 1003 बस

होली पर लोगों की सुविधा के लिए रोडवेज न लखनऊ परिक्षेत्र से 1003 बसों का परिचालन किया जाएगा। यह सेवा राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए चलेंगी। वहीं कौशांबी-आनंद बिहार, जयपुर, हरिद्वार, देहरादून, वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ जैसे क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन करने की योजना बनाई गई है। यह सेवा 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी। वहीं उत्तर प्रदेश रोडवेज ने गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी व प्रयागराज के लिए भी सेवा जारी रखने का फैसला लिया है।

गोरखपुर परिक्षेत्र से चलेंगी 245 बस

अन्य क्षेत्रों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर परिक्षेत्र में भी बस संचालन के लिए खास योजना बनी है। गोरखपुर परिक्षेत्र से 245 होली स्पेशल बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर होगा। इसके लिए बसों को तैयार भी किया गया है। इसके तहत गोरखपुर, राप्तीनगर डिपो के साथ देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, सोनौली और पडरौना डिपो से विभिन्न शहरों के लिए बस चलाने की योजना बनाई गई है। साथ ही गोरखपुर से दिल्ली के बीच फिलहाल 36 बस चलती हैं। इस रूट पर 45 अतिरिक्त बसें चलेंगी।

अमेठी से यह रहेगी सुविधा

उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही अमेठी से भी की जा रही है। यहां से होली पर 14 स्पेशल बस चलाई जाएंगी। यहां से दिल्ली, लखनऊ, मथुरा जैसे रूटों पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इन शहरों से घर घर लौटने वालों को सुविधा दी जाएगी। हालांकि प्रदेश भर में रोडवेज द्वारा लोगों को अपनों के साथ होली मनाने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

हाथरस से बस सेवा 28 को शुरू

इसी प्रकार होली के लिए ही हाथरस से रोडवेज द्वारा विशेष सेवा की शुरू की जा रही है। यह सेवा 28 फरवरी से 9 मार्च तक रहेगी। इसके लिए रोडवेज द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश भर में विशेष बस चलाने के लिए रोडवेज द्वारा स्टाफ की छुट्टियां भी रद कर दी गई हैं। साथ ही अनुबंध आधार की बसों को भी इस सेवा लगाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा मिल सके। क्योंकि इस मौके पर लंबी दूरी के रूट पर बस चलाने से जहां यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलती है, वहीं रोडवेज की कमाई भी बेहतर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button