Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतें चली आसमान की ओर, देखें आज के ताजा थाव

Gold Silver Price today : देश भर में त्योहारी सीजन के दौरान दिवाली के आसपास सोना-चांदी अपने रिकार्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचा था और इसके बाद धीरे-धीरे नीचे आने लगा था। लोगों को लगा था कि अब सोने-चांदी की कीमतें कम होंगी लेकिन एक बार फिर से सोना-चांदी की कीमतें आसमान की ओर जाने लगी हैं। चांदी अपने इतिहास के सबसे ज्यादा भाव पर पहुंच गई है। आज यानि 12 दिसंबर को सोना-चांदी की कीमतें क्या रही, आइए जानते हैं।

प्रसिद्ध वेबसाइट GoodReturn की तो इस पर आज 24 कैरेट सोने का भाव 13076 रुपए प्रति एक ग्राम और 1 लाख 30 हजार 76 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 19 हजार 860 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 98070 रुपए प्रति 10 ग्राम दिखाया गया है। एक दिन पहले ही सोने के भाव 1 लाख 29 हजार रुपए के आसपास (Gold Silver Price) चल रहे थे तो 24 घंटे में बढ़कर 1 लाख 30 हजार रुपए को पार कर गए हैं।

चांदी के रेटों की बात करें तो 12 दिसंबर 2025 को चांदी का रेट 2 लाख 1 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। एक दिन पहले यानि वीरवार को ही चांदी का भाव 1 लाख 99 हजार रुपए प्रति किलोग्राम था और लग रहा था कि जल्छ ही चांदी अपने उच्चतम रिकार्ड स्तर के रेट को पार कर लेगी। 24 घंटों भीतर ही चांदी का भाव 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (Gold Silver Price) से ऊपर चला गया।

हरियाणा में क्या चल रहा है सोने-चांदी के भाव (Haryana Gold Silver Price)

हरियाणा में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 30 हजार 470 रुपए है तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 25 हजार 796 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 18 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो हरियाणा के विभिन्न शहरों में 18 कैरेट सोने की कीम 1 लाख 2 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है। यह रेट करनाल, सोनीपत, हिसार, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों के हैं। यहां लोकल मार्केट का स्थानीय चार्ज भी जोड़ा जा सकता है। वहीं चांदी की बात करें तो हरियाणा में चांदी के रेट भी दो लाख रुपए के आंकड़े को पार कर चुके हैं।

Gold Silver Price : सोना खरीदें तो हॉलमार्क का रखें ध्यान

बता दें कि 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल तो बिस्कुट आदि के लिए होता है लेकिन गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग किया जाता है। 22 कैरेट सोने में 91.6 फीसदी शुद्धता होती है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। हमेशा 916 हॉलमार्क या इससे ज्यादा का होने पर ही गहना खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button