CRSU female Student Harassment : विश्वविद्यालय व पुलिस की कार्रवाई संतुष्ट नहीं महिला आयोग

मामला सामने आने के 24 घंटे बाद भी क्यों नहीं हुई एफआईआर

CRSU female Student Harassment :  हरियाणा के जींद में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में प्रोफेसर द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज व फोटो भेजने के मामले में अब महिला आयोग गंभीर हो चला है। इसको लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया जांच करने स्वयं वीरवार रात को जींद पहुंची।

इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर आरपी सैनी व रजिस्ट्रार प्रोफेसर लवलीन मोहन से बात की तो इसके बाद जींद के एसपी कुलदीप सिंह व मामले की जांच कर रही एसआईटी प्रभारी प्रभारी आईपीएस सोनाक्षी सिंह से भी रिपोर्ट ली। इसके बाद रेणू भाटिया ने कहा कि अभी तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे में एफआइआर दर्ज होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पीड़ित छात्रा अभी तक आगे नहीं आई है।

इस पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि ऐसे मामले में छात्रा कैसे आगे आएगी। चेयरपर्सन ने कहा कि जिस प्रकार की अश्लील चैटिंग सामने आई है, इस पर किसी शिकायत की जरूरत ही नहीं है। इसके आधार पर ही केस दर्ज किया जाना चाहिए था। साथ ही आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार भी किया जाना चाहिए था। आरोपी प्रोफेसर बेशक निलंबित कर दिए, लेकिन वे दूसरे शिक्षण संस्थान में जाकर भी ऐसा ही करेंगे। इसलिए कार्रवाई से संदेश ऐसा जाना चाहिए की भविष्य में कोई भी टीचर ऐसी हरकत नहीं करे।

CRSU female Student Harassment : आरोपी प्रोफेसर बोला किसी अन्य ने किया है मैसेज

वहीं इस मामले में आरोपी शिक्षक का कहना है कि उसके फोन से छात्रा को अश्लील मैसेज किसी अन्य ने किया है। इस पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। आजकल हर कोई फोन पर लोक लगा कर रखता है। यदि उसके फोन से कोई गलत मैसेज किया गया तो प्रोफेसर को भी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

CRSU female Student Harassment : प्रोफेसर की पत्नी से कार्यभार लिया वापस

वहीं मामले में आरोपी प्रोफेसर की पत्नी सीआरएसयू में ही होस्टल वार्डन थी। अब उसको पद से हटा दिया है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर की पत्नी शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।
इस मामले की जांच विश्वविद्यालय की इंटरनल कमेटी भी कर रही है।

मामला सामने आने के 24 घंटे बाद भी क्यों नहीं हुई एफआईआर
मामला सामने आने के 24 घंटे बाद भी क्यों नहीं हुई एफआईआर

CRSU female Student Harassment : जींद जैसे क्षेत्र के लिए बड़ी घटना

मामले को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि अन्य जिलों के मुकाबले जींद क्षेत्र में लड़कियां बहुत मुश्किल से कॉलेज में यूनिवर्सिटी तक शिक्षा ग्रहण करने आती हैं। ऐसे में यदि यूनिवर्सिटी में लड़कियों के साथ ऐसा व्यवहार करके लड़कियों को रोका जा रहा है। यह किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

CRSU female Student Harassment : प्रोफेसर की नीयत नहीं साफ

इस मामले में प्रोफेसर व छात्र की वाट्सएप चैटिंग सामने आने के बाद प्रोफेसर पर और भी कई प्रश्न उठ रहे हैं। प्रोफेसर ने मैसेज में छात्रा को लिखा है कि सभी को लगता है कि व न तो वर्जिन है और न ही सिंगल है। ऐसे में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने कहा कि लड़की के दोस्त को भी ऐसा अधिकार नहीं है। वहीं प्रोफेसर के फोन से ऐसा मैसेज जा रह है तो यह बहुत ही गंभीर है। इसके लिए विश्वविद्यालय व पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CRSU female Student Harassment: छात्रा की शिकायत से चढ़ा राजनीतिक पारा

वहीं इस मामले में छात्रा की शिकायत आने के बाद बेशक आरोपी तीन प्रोफेसर पर विश्वविद्यालय आने पर रोक लगा दी गई है, लेकिन राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल सरकार को घेर रहे हैं। वहीं प्रदेश में महिला सुरक्षा व विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button