Haryana Sona Chandi Rate : हरियाणा में क्या हैं सोना-चांदी के भाव, दिवाली के बाद 9 हजार कम हो चुके रेट

देखें आज के ताजा भाव

Haryana Sona Chandi Rate : हरियाणा समेत देश भर में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव चल रहा है। हालांकि दिवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है और ऑल टाइम हाई से सोना 9 हजार और चांदी 25 हजार से ज्यादा नीचे आ चुका है। देश भर की मुख्य वेबसाइट के अनुसार आज सोना-चांदी के ताजा भाव क्या रहे, इसके बारे में आपको बताते हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, भिवानी जैसे शहरों में आज यानि 6 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 22 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम (Haryana Sona Chandi Rate) दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 12 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी के भावों में तेजी देखने को मिली और चांदी का रेट 1 लाख 65 हजार रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

दो दिन पहले तक हरियाणा में सोने (Haryana Sona Chandi Rate) का भाव 1 लाख 23 हजार 330 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1 लाख 52 हजार पर पहुंचा हुआ था। दिवाली के आसपास सोने के भाव 1 लाख 32 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 1 लाख 78 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचे हुए थे। हालांकि चार-पांच दिन पहले सोना 1 लाख 20 हजार रुपए तक भी आ गया था। बुधवार को गुरुनानक जयंती के चलते बाजार बंद था, इसलिए मंगलवार शाम का ही भाव मान्य रहा। आज दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे, हम आपको बताते रहेंगे।

Sona Chandi Price : देश भर में ये चल रहे हैं सोना-चांदी की कीमतें

देश भर में पिछले सप्ताह मार्केट बंद होते समय सोने-चांदी के जो रेट थी, उन्हीं के आसपास फिलहाल कीमतें घूम रही हैं। आज यानि 6 नवंबर 2025 को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 20 हजार 419 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1 लाख 46 हजार 150 रुपए प्रति किलोग्राम रही। गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 21 हजार 470 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

IBJA के अनुसार आज का सोने-चांदी का भाव (Gold Silver Price Today)

  • सोने-चांदी की शुद्धता     सुबह के रेट
  • सोना 24 कैरेट              120419 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट              119937 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट              110304 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट              90314 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट              70445 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999                    146150 रुपये प्रति किलोग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button