Delhi Metro Smart Card : अपने मोबाइल फोन को बनाएं दिल्ली मेट्रो का टिकट
मोबाइल फोन एप का प्रयोग कर जनरेट कर सकते हैं वर्चुअल स्मार्ट कार्ड
Delhi Metro Smart Card : दिल्ली मेट्रो में नियमित रूप से सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए बेहद राहत भरी खबर है। अब आपको न तो हर सफर के लिए टिकट खरीदने की जरूरत है और न ही स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगने की जरूरत है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने खास व्यवस्था की है। इसके लिए सिर्फ अपने मोबाइल फोन का ही प्रयोग करना है। इससे सारा काम आसान हो जाएगा।
क्योंकि अभी तक जहां लोगों को दिल्ली मेट्रो लोगों राहत भरा सफर देती है, वहीं मेट्रो कार्ड या टिकट लेना बहुत ही मुश्किल और समय लगने वाला होता है। ऐसे में काफी लोग मेट्रो में सफर करने से सिर्फ टिकट नहीं होने के कारण करने से बचते हैं। अब इसका समाधान हो गया है। आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा कि मेट्रो कार्ड घर भूल गए हों, या फिर इसमें अचानक रिचार्ज समाप्त हो जाता है। कई बार तकनीकी खामी के कारण कार्ड नहीं चल पाता। यह बहुत परेशान करता है। अब इस पूरी परेशानी का समाधान स्मार्ट मोबाइल फोन में है।
मोबाइल एप से होगी प्रक्रिया
मोबाइल फोन से मेट्रो कार्ड बनाना बहुत ही आसान है। इससे कार्ड खोने का डर भी नहीं रहेगा। क्योंकि अब आपका स्मार्ट मोबाइल फोन ही आपका मेट्रो कार्ड के रूप में काम आएगा। इससे QR- आधारित वर्चुअल स्मार्ट कार्ड तैयार हो जाएगा। अब जब भी मेट्रो से सफर करना होगा, अपने मोबाइल फोन में तैयार इस वर्चुअल स्मार्ट को प्रयोग कर सकते हैं। इसको रिचार्ज करने के लिए भी कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी।
Delhi Metro Smart Card : इस मोबाइल एप से करें पूरी प्रक्रिया
अपने मोबाइल फोन में यह विशेष वर्चुअल स्मार्ट कार्ड जनरेट करने के लिए सबसे पहले आपको Delhi Metro Sarthi App अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करना होगा। हालांकि यह एप इससे पहलीे Momentum 2.0 नाम से चलता था। अब नया एप Android और iOS दोनों ्प्रकार के यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। अपने फोन में फोन को मेट्रो कार्ड बनाने के लिए इस एप में अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP के साथ लागइन कर लें और आगे बढ़ें।
इसके बाद स्क्रीन पर Virtual Smart Card का विकल्प दिख जाएगा। इसको सेलेक्ट कर लें। यहां पर प्रयोग के लिए रिचार्ज करना होगा। हां जरूरी है कि कम से कम 150 रुपये का रिचार्ज ही करें। जैसे ही रिचार्ज की प्रक्रिया पूरी होगी, आपके मोबाइल फोन में मल्टी-यूज QR कोड ऑन होगा। यह QR कोड आपके स्मार्ट कार्ड की तरह काम करेगा। इसमें बैलेंस रख कर आप इससे नियमित टिकट या स्मार्ट कार्ड की तरह यात्रा कर सकते हैं।
सुरक्षित और आसान उपाय
दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए यह सुरक्षित और आसान उपाय है। इसको दिल्ली मेट्रो QR टिकटिंग सिस्टम के नाम से जाना जाता है। अपने मोबाइल फोन में यह कोड रख कर अपने साथ फिजिकल स्मार्ट कार्ड रखने का झंझट समाप्त हो जाएगा। साथ ही लंबी टिकट की लाइन की जरूर भी नहीं रहेगी। ऐसे में दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए यह बहुत ही लाभदायक होने वाला है।










