Haryana weather : हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 31 जनवरी तक 4 दिन बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

देखें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Haryana weather update : हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके चलते मौसम में बदलाव होगा और हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत में कई जगह बारिश की संभावना है। हरियाणा में छह जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़ IMD द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, सिरसा जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, इसलिए येलो अलर्ट रहेगा। बारिश के साथ-साथ तेज स्पीड से हवाएं भी चलेंगी, जो सर्दी को बढ़ाएंगी। हवा की गति आज 50 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।

Haryana weather : 31 जनवरी तक चार बार बारिश के आसार

हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होगा, इसलिए 31 जनवरी तक तीन से चार बार बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर से ठंड और धुंध बढ़ेगी। फिलहाल बादलवाई के चलते ठंड कम महसूस की जा रही है। वहीं सूखी ठंड होने और बारिश नहीं हो पाने के चलते गेहूं की फसल को फायदा नहीं मिल पा रहा है।

Haryana weather : तापमान बढ़ने से गेहूं व सरसों की फसल में बीमारी की आशंका

बता दें कि जनवरी महीने के बीच में ही इस तरह तापमान बढ़ना फसलों के लिए ठीक नहीं है। यदि ऐसे ही तापमान बढ़ता रहा तो गेहूं व सरसों की फसल में चेपा रोग, पीला रतुआ, सफेद तना गलन जैसे रोग हो सकते हैं। ऐसे में जनवरी महीने में ही तापमान बढ़ने से किसान चिंतित हैं। फिलहाल स्थिति ये है कि दिनभर तेज धूप रहती है, जिस कारण लगातार तापमान बढ़ रहा है। इस समय आसमान में बादल भी छाए रहते हैं, लेकिन पूरे ठंड के मौसम में बारिश नहीं हुई है। इस समय फसलों के लिए बारिश की जरूरत है।

Haryana weather : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार लगातार मौसम बदल रहा है। 25 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 से 24 जनवरी के दौरान प्रदेश में कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button